वानखेड़े स्टेडियम में लियोनल मेसी और सचिन तेंदुलकर की मुलाकात, क्रिकेट के भगवान ने महान फुटबॉलर को दी अपनी 10 नवंबर की जर्सी
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर ने लियोनल मेसी को अपनी प्रतिष्ठित नंबर 10 वनडे जर्सी भेंट की. GOAT टूर 2025 का यह पल खेल जगत के ऐतिहासिक क्षणों में शामिल हो गया.
@BarcaWorldwide
रविवार की शाम मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम खेल इतिहास के एक खास पल का गवाह बना. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी एक मंच पर नजर आए. मेसी के GOAT टूर 2025 के दौरान सचिन ने उन्हें अपनी मशहूर नंबर 10 वनडे जर्सी भेंट की.
वानखेड़े में यादगार मुलाकात
GOAT टूर 2025 के तहत आयोजित कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर ने मंच पर आकर लियोनल मेसी का स्वागत किया. जैसे ही सचिन ने मेसी को अपनी नंबर 10 जर्सी सौंपी, स्टेडियम तालियों और नारों से गूंज उठा. यह क्षण क्रिकेट और फुटबॉल, दोनों खेलों के प्रशंसकों के लिए बेहद खास बन गया.
खेल से परे सम्मान का पल
यह कार्यक्रम सिर्फ एक जर्सी भेंट करने तक सीमित नहीं रहा. यह दो खेलों, दो संस्कृतियों और करोड़ों प्रशंसकों की भावनाओं का संगम था. वानखेड़े स्टेडियम में बना यह दृश्य लंबे समय तक खेल प्रेमियों की यादों में ताजा रहेगा.