होटल पहुंचते ही खुशी से झूम उठी पूरी RCB, सिर पर ट्रॉफी रखकर विराट कोहली संग नाचे क्रुणाल पांड्या, जश्न का Video Viral
IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने होटल में जमकर जश्न मनाया.
IPL CHAMPION 2026 RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते 75 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया. खिताब जीतने के बाद खिलाड़ियों की खुशी देखने लायक थी. देर रात होटल पहुंचने के बाद भी जश्न का सिलसिला नहीं रुका और पूरी टीम ने ट्रॉफी के साथ खूब डांस किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
विराट की पारी ने दिलाई ऐतिहासिक जीत
फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए. आरसीबी के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और गुजरात को बड़े स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु को विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने मजबूत शुरुआत दी. शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद विराट एक छोर पर डटे रहे और रन बनाते रहे. उन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. उनकी इस शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें फाइनल का सबसे बड़ा नायक बना दिया.
Also Read
- 'युवा खिलाड़ी हर समय आपको चुनौती देते हैं...,' क्या विराट कोहली पर भी छा गया 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जादू?
- RCB की जीत पर अनुष्का ने DK को लगाया गले, क्या सच में 'जल' गए विराट कोहली? देखें Viral Video
- किंग कोहली का सपना पूरा... बने सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले भारतीय, रोहित को छोड़ पीछे
होटल पहुंचते ही शुरू हुआ जश्न
प्रेजेंटेशन समारोह खत्म होने के बाद टीम होटल पहुंची तो वहां उत्सव जैसा माहौल था. खिलाड़ियों के स्वागत के लिए ढोल-नगाड़ों तैयार थे. ट्रॉफी अपने हाथ में लेते ही खिलाड़ी खुशी से झूम उठे. पूरी टीम लंबे सीजन की मेहनत के बाद मिली इस सफलता का खुलकर जश्न मनाती नजर आई. खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के चेहरों पर जीत की चमक साफ दिखाई दे रही थी.
क्रुणाल और विराट के डांस ने लूटी महफिल
जश्न के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली की रही. क्रुणाल ट्रॉफी को सिर पर रखकर ढोल की थाप पर थिरकने लगे. उनके उत्साह को देखकर आसपास मौजूद खिलाड़ी भी खुद को रोक नहीं पाए. कुछ ही देर में विराट कोहली भी उनके साथ शामिल हो गए. दोनों ने भांगड़ा कर माहौल को और भी रंगीन बना दिया.