US Israel Iran War

'पब्लिक ने बहुत बुली किया है लेकिन मैंने भी तय किया है...', हार्दिक पांड्या ने पीएम मोदी के सामने दिल खोलकर रख दिया

विदेशी धरती पर टी20 विश्व कप जीतकर वतन लौटी भारतीय टीम का हर तरफ जोरद्वार स्वागत हो रहा है. टीम के स्वागत के लिए गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ बातचीत की थी. मैच का सबसे अहम आखिरी ओवर फैंकने वाले हार्दिक पांड्या ने पीएम मोदी से बातचीत में क्या कहा जानें.

ani
India Daily Live

Sports News: टी20 विश्व कप जीतने के बाद स्वदेश लौटी भारतीय टीम को देखने के लिए कल मुंबई में फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा. इससे पहले नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में टीम इंडिया से मुलाकात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत की. विश्व कप का सबसे अहम आखिरी ओवर कर भारतीय टीम को जीत दिलाने वाले हार्दिक पांड्या भी इस दौरान मौजूद थे.

जब हार्दिक को पीएम से बातचीत का मौका मिला तो उन्होंने कहा, 'हमें बुलाने के लिए आपका धन्यवाद सर. पिछले 6 महीने मेरे लिए काफी इंटरटेनिंग रहे. काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे. जब मैं मैदान में गया तो बुलिंग की गई. मैंने बस यही सोचा कि मैं इसका जवाब केवल अपने खेल से दूंगा. ऊपर वाले ने भी मेरी सुनी और मुझे लास्ट ओवर करने का मौका मिला और मैंने खुद को साबित किया.'

टी20 विश्व कप में हार्दिक ने किया कमाल
विश्व कप में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था.  उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान अपनी 6 पारियों में 144 रन बनाए थे, वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 8 पारियों में 11 विकेट लिये. साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में भी हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया जब दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे तो कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक पर भरोसा जताते हुए उन्हें गेंद धमाई. हार्दिक कप्तान के भरोसे पर खरा उतरे और उन्होंने अंतिम ओवर में 8 रन गंवाते हुए 2 विकेट लेकर भारत को चैंपियन बना दिया.