ACC के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं जय शाह, जानें वजह
Jay Shah: आज से इंडोनेशिया के बाली में ACC की एनुअल मीटिंग होने जा रही है, जिमें एशिया के सभी क्रिकेट बोर्ड के सदस्य हिस्सा लेंगे. जय शाह एसीसी चेयरमेन का पद छोड़ सकते हैं.
Jay Shah: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में सचिव के पद पर काम कर रहे जय शाह को लेकर बड़ा अपडेट है. वह एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं. उन्हें ICC अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना है, इसलिए वह यह फैसले ले सकते हैं. मंगलवार 30 जनवरी से इंडोनेशिया के बाली में ACC की एनुअल जनरल मीटिंग का आगाज हो रहा है, जो 2 दिन तक चलेगी.
ACC की एनुअल जनरल मिटिंग में होगा फैसला
ACC की एनुअल जनरल मीटिंग में ACC के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स को लेकर भी फैसला होना है. साथ ही ये क्लीयर हो जाएगा कि जय शाह ICC चेयरमैन पद का चुनाव लड़ेंगे या नहीं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चुनाव इसी साल यानी 2024 के नवंबर में होना है.
कार्यकाल से पहले ही पद छोड़ सकते हैं जय शाह
दरअसल, ACC अध्यक्ष पद का चुनाव 2 साल में एक बार होता है. जय शाह अपने कार्यकाल का एक साल पूरा कर चुके हैं. वो अगले चुनाव से पहले इस पोस्ट से इस्तीफा सकते हैं. इसके पीछे की वजह है कि उउन्हें ICC चेयरमैन पद का चुनाव लड़ना है.
Also Read
- IND vs ENG: टीम इंडिया में Sarfaraz की एंट्री से गदगद हो गया ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, किया ये खास ट्वीट
- Rishabh Pant: 'इस दुनिया में मेरा समय खत्म'...ऋषभ पंत ने भीषण सड़क हादसे पर किया बड़ा खुलासा
- IND vs ENG 2nd Test: 'वह देश के लिए कमाल'...बेटे सरफराज के चयन पर आया पिता का पहला रिएक्शन, देखें वीडियो
मीटिंग में एशिया के सभी क्रिकेट बोर्ड के सदस्य शामिल होंगे
इंडोनेशिया के बाली में होने वाली एनुअल मीटिंग में एशिया के सभी क्रिकेट बोर्ड के सदस्य हिस्सा लेंगे. इस दौरान ACC मीडिया राइट्स को लेकर भी फैसला होगा. इसके तहत अभी एशिया कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट ब्रॉडकास्ट होता है. साथ ही अंडर-23, अंडर-19 और विमेंस एशिया कप के मैच भी प्रसारित किए जाते हैं. आज इस पर भी फैसला हो सकता है.
फिलहाल किसने पास हैं ACC मीडिया राइट्स ?
आपको बता दें कि फिलहाल डिजनी प्लस हॉटस्टार के पास डिजिटल और स्टार के पास ही टीवी राइट्स हैं. स्टार ने 8 साल पहले ACC मीडिया राइट्स खरीदे थे. ACC ने मीडिया राइट्स नीलामी के लिए सभी टॉप ब्रॉडकास्टर्स को डिनर पर इन्वाइट भी किया है. अब देखना होगा कि इस बार किसे राइट्स मिलते हैं.