IPL Final 2024: बर्थडे पर बवंडर मचाएगा KKR का ये खतरनाक खिलाड़ी? SRH के लिए है सबसे बड़ा 'खतरा'
IPL Final 2024: सुनील नरेन आज अपने बर्थडे को खास और यादगार बना सकते हैं. इस खिलाड़ी को लेकर SRH टीम टेंशन में जरूर होगी, क्योंकि नरेन जबरदस्त फॉर्म में हैं.
IPL Final 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17 वें सीजन का आज फाइनल खेला जाना है. चेन्नई के चेपॉक मैदान पर होने वाले इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले में जिस खिलाड़ी पर सबकी नजर होगी वो सुनील नरेन हैं. खास बात ये है कि आज इस खतरनाक ऑलराउंडर का 37वां बर्थडे भी है और वो मैच विनिंग प्रदर्शन करके इस दि को यादगार बनाना चाहेंगे.
आखिर कैसे सबसे बड़ा खतरा हैं सुनील नरेन?
सुनील नरेन इस सीजन सबसे खतरनाक ओपनर रहे हैं. वो पहली गेंद से चौके-छक्के लगाते हैं. अगर मान लीजिए यह खिलाड़ी 6 ओवर क्रीज पर टिक गया तो समझो विरोधी टीम के गेंदबाजों का हालत खराब होने वाली है. नरेन ने इस सीजन पावर हिटिंग का दमदार नजारा पेश किया है. वो पावरप्ले में अच्छी खासी बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिससे विपक्षी टीम के गेंदबाज दबाव में आते हैं और टीम को फायदा मिलता है.
सुनील नरेन का आईपीएल करियर कैसा रहा?
सुनील नरेन ने साल 2012 में केकेआर के लिए आईपीएल डेब्यू किया था, तब से लेकर वो अब तक इसी टीम का हिस्सा हैं. 175 मैचों में उन्होंने 179 शिकार किए और बल्ले से 1528 रन भी बनाए है. जब टीम ने 2 बार खिताब जीता तो नरेन इस टीम का हिस्सा थे.