IPL Final 2024: चेपॉक में इस टीम के आंकड़े शर्मनाक, क्या कह रही है पिच रिपोर्ट?
IPL Final 2024, KKR vs SRH: आईपीएल 2024 का फाइनल रोमांचक होने वाला है. इस महामुकाबले से पहले चेपॉक में दोनों टीमों का आंकडे़ जान लीजिए.
IPL Final 2024, KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग के 17 वें सीजन में आज खिताबी मुकाबला होना है. जिसमें केकेआर और एसआरएच की टीमें भिड़ेंगी. फाइनल मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में होना है. इस सीजन इन दोनों ही टीमों ने कमाल का खेल दिखाया और फाइनल तक का सफर तय किया. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि कौन सी टीम खिताब जीतेगी? इस सवाल का जवाब मैच के बाद मिल पाएगा. उससे पहले हम जान लेते हैं कि चेपॉक में दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा है और इस पिच से किसे मदद मिलेगी.
चेपॉक में KKR का रिकॉर्ड कैसा है?
इस मैदान पर KKR ने अब तक 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत मिली हैं. 10 में उसे हार का सामना करना पड़ा. इस मैदान पर KKR ने पहले बैटिंग करते हुए 1 जबकि चेज करते हुए 3 मैच जीते हैं. चेपॉक में कोलकाता का हाई स्कोर 202 रन है.
प्लेऑफ में 4 बार भिड़ी हैं KKR vs SRH
IPL के प्लेऑफ में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें 4 बार टकराई हैं. इस दौरान दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं. केकेआर ने इस सीजन एलिमिनेटर और 2017 में एलिमिनेटर मुकाबला जीता था, जबकि SRH ने साल 2016 का एलिमिनेटर और 2018 का क्वालीफायर 2 अपने नाम किया था.
क्या कह रही है पिच रिपोर्ट?
MA चिदंबरम स्टेडियम का रिकॉर्ड बताता है कि यहां स्पिनर्स को मदद मिलती है. क्वालीफायर 2 में भी यहां सनराइजर्स हैदराबाद के स्पनिर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बाजी पलटी थी. इस मैदान पर अब तक 89 IPL मैच हुए हैं, जिनमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 49 जबकि चेज करने वाली टीमने 35 मैच जीते हैं. इस मैदान का हाई स्कोर 246/5 है, जो चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था.