IMD AQI

IPL Auction 2024 Live Streaming: आईपीएल का ऑक्शन आज, 333 प्लेयर्स पर लगेगी बोली; जानें कब और कहां देखें Live?

IPL Auction 2024 Live Streaming:  आईपीएल का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है. इसके लिए 10 टीमें भाग लेंगी.

Gyanendra Sharma

IPL Auction 2024 Live Streaming:  आईपीएल का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है. इसके लिए 10 टीमें भाग लेंगी. IPL ऑक्शन मंगलवार यानी 19 दिसंबर को दुबई में दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा. इस बार 333 प्लेयर्स पर बोली लगेगी. हालांकि, इनमें से अधिकतम 77 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकेंगे. इनमें 30 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं.

इस बार के ऑक्शन में 10 टीमों के पास 262.95 करोड़ रुपए बचे हुए हैं. इनमें गुजरात, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई 30 करोड़ रुपए से ज्यादा लेकर ऑक्शन में उतरेंगी. आसार हैं कि इन्हीं में से किसी एक टीम में IPL इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर भी शामिल हो सकता है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपए के पार जा सकती है. ऐसे ही टॉप-10 प्लेयर्स के बारे में जानते हैं.

कब होगी आईपीएल 2024 की नीलामी?

आईपीएल 2024 की नीलामी 19 दिसंबर, मंगलवार को होगी.

कहां होगी आईपीएल 2024 की नीलामी?

आईपीएल 2024 की नीलामी दुबई के कोका कोला एरेना में होगी.

आईपीएल 2024 की नीलामी कितने बजे शुरू होगी?

आईपीएल 2024 नीलामी का लाइव कवरेज दोपहर 1 बजे (IST) शुरू होगा.

आईपीएल 2024 नीलामी का सीधा प्रसारण टीवी पर कहां देखें?

आईपीएल 2024 की नीलामी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव होगी.

आईपीएल 2024 नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?

वायाकॉम 18 जियो सिनेमा पर आईपीएल 2024 नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.