IPL 2024 Auction: इन खिलाड़ियों पर करोड़ों लुटाएंगे फ्रेंचाइजी


Gyanendra Sharma
18 Dec 2023

दुबई में होगा IPL ऑक्शन

    इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन दुबई में होने वाला है. इस ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं लेकिन सभी टीमों में कुल 77 स्लॉट ही खाली हैं.

कई खिलाड़ियों पर नजर

    इस बार कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनपर करोड़ों के दांव लगेंगे. वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें खरीदार नहीं मिलेंगे.

5 खिलाड़ी जिनपर लगेगी जमकर बोली

    ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिनपर सभी टीमों की नजरें है. उन्हें 10 करोड़ से ज्यादा की रकम मिल सकती है.

5 खिलाड़ी जिनपर लगेगी जमकर बोली

    ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिनपर सभी टीमों की नजरें है. उन्हें 10 करोड़ से ज्यादा की रकम मिल सकती है.

मिचेल स्टार्क

    तेज गेंदबाज 8 साल के बाद आईपीएल में वापसी कर रहा है. इसबार उनपर कई टीमें बोली लगाएंगी. अगर मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएं तो इसपर भी किसी को हैरानी नहीं होगी.

ट्रेविस हेड

    इस बार ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अपना नाम ऑक्शन में डाला है. कई टीमों की नजर उनपर हैं. ट्रेविस हेड बेहतरीन बल्लेबाज हैं. फॉर्म कमाल का चल रहा है.

रचिन रवींद्र

    वर्ल्ड कप कमाल का प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र पर जमकर बोली लगेगी. रवींद्र ने वर्ल्ड कप में 3 शतक लगाकर अपना दम दिखाया था. इस खिलाड़ी ने गजब की हिटिंग दिखाई थी.

हसारंगा

    श्रीलंका के लेग स्पिनर वानेंदु हसारंगा को आरसीबी ने रिलीज कर सभी को हैरान कर दिया था. ये खिलाड़ी गजब का मैच विनर है. लेग स्पिन के अलावा वो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी करते हैं. इस खिलाड़ी पर भी टीमें 10 करोड़ से ज्यादा का दांव खेल सकती हैं.

हर्षल पटेल

    हर्षल पटेल को आरसीबी ने रिलीज कर दिया है. उन्हें एक सीजन के लिए 10.75 करोड़ मिल रहे थे. एक बार फिर आईपीएल ऑक्शन में उतरेगा. हर्षल पटेल पर एक बार फिर बड़ी बोली लग सकती है.

More Stories