IPL 2026: कोरोना के बाद फिर दो पार्ट में खेली जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी लीग, मैच, शेड्यूल और वेन्यू! यहां जानें सबकुछ
टी20 विश्व कप खत्म होने के बाद अब फैंस को दुनिया के सबसे पसंदीदा लीग आईपीएल का बेसब्री से इंतजार है. बता दें बीसीसीआई ने अभी तक लीग के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है लेकिन जल्द ही लीग का ऐलान हो सकता है.
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिताब जीतने के बाद ही आईसीसी टूर्नामेंट का समापन हो गया है. अब इसके बाद बहुत जल्द दुनिया का पसंदीदा टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग का आरंभ हो जाएगा. विश्व के क्लोजिं सेरेमनी में स्टार स्पोर्ट्स के प्रसारणकर्ता ने जानकारी दी की आईपीएल का आगाज 28 मार्च से हो जाएगा.
हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है और न ही लीग के शेड्यूल को लेकर किसी प्रकार की जानकारी उपल्ब्ध कराई गई है. फैंस लीग के कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अभी भी उन्हें इसके लिए इंतजार करना होगा. लेकिन इसी बीच आईपीएल 2026 कई मायनों में अपने पुराने संस्करणों से अलग है. ऐसी कई बातें हैं जोकि इसे उन सभी संस्करणों से अलग बनाती हैं.
दो चरणों में होगा कार्यक्रम का ऐलान
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल लीग के कार्यक्रम का ऐलान एक नहीं बल्कि दो चरणों में होगा. पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया जाएगा.
बताते चलें कि अभी तक इन राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान हीं हुआ जिस कारण बीसीसीआई ने भी अभी तक लीग की तारीखों का ऐलान नहीं किया है ताकि चुनाव और मैच की डेट एक ही दिन न रहें.
सबसे लंबा संस्करण
कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इस साल आईपीएल संस्करण सबसे लंबा होने वाला है क्योंकि, इस साल 74 मैचों की जगह 84 मैच खेले जा सकते हैं. साथ ही ये दो महीने से भी ज्यादा करीब 65 दिनों तक चलेगा. इसके अलावा लीग का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा.
बेंगलुरु में होंगे मैच
पिछला साल आरसीबी का साल था. अठारह साल के इंतजार के बाद आरसीबी ने ट्रॉफी जीती थी. जिस जिसके बाद बेंगलुरु में फैंस का हुजुम निकला था. जिसके बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी. जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी.
इस घटना के बाद से स्टेडियम को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था. उसके बाद से उसमें एक भी मैच नहीं खेले गए थे. लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि आरसीबी अपने इस होम ग्राउंड पर पांच मैच खेलेगी.
चिन्नास्वामी के अलावा इस मैदान से खेलेगी आरसीबी
ज्ञात हो कि इस पूरे सीजन बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में केवल 5 मैच खेले जाएंगे. इसके अलावा आरसीबी अपने कुछ मुकाबले रायपुर में खेलेगी. बेंगलुरु का होम बेस रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम होगा.
संजू और जडेजा पर होगी फैंस की निगाहें
इस पूरे टूर्नामेंट में अगर सबसे ज्यादा निगाहें किसी खिलाड़ी पर होगी तो वह हैं संजू सैमसन और स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा. क्योंकि दोनो खिलाड़ियों को आपस में ट्रे़ड किया गया है.
इस सीजन संजू राजस्थान रॉयल्स से अलग माही की छत्रछाया में चेन्नई सुपर किंग्स में खेलते नजर आएंगे तो वहीं सीएसके के धुरंधर रविंद्र जडेजा राजस्थान की ओर से खेलते दिखाई देंगे. साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि आरआर जडेजा को टीम की कमान सौंप सकती है.
और पढ़ें
- 'मैंने एक बेटे की ताकत देखी...', भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज ने लिखा भावुक पोस्ट
- T20 World Cup 2026: ICC ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया ऐलान, 4 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह
- श्रीलंका का 'मिशन 2027', टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद मिला नया कोच, भारत को बनाया था विश्व विजेता