SRH vs CSK: जीत की हैट्रिक लगाए CSK या SRH करेगा वापसी, मैच से पहले जानिए हैदराबाद का मौसम और पिच रिपोर्ट

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सीजन संघर्षों भरा रहा है. जहां शुरुआत में टीम को लगातार तीर हार का सामना करना पड़ा था वहीं अब टीम जीत की पटरी पर लौट रही है. घरेलू दर्शकों के सामने DC और RCB पर जीत दर्ज करने के  बाद अब सीएसके जीत की हैट्रिक के लिए हैदराबाद के लिए रवाना हो गई है.

ANI
Meenu Singh

हैदराबाद: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सीजन संघर्षों भरा रहा है. जहां शुरुआत में टीम को लगातार तीर हार का सामना करना पड़ा था वहीं अब टीम जीत की पटरी पर लौट रही है. घरेलू दर्शकों के सामने DC और RCB पर जीत दर्ज करने के बाद अब सीएसके जीत की हैट्रिक के लिए हैदराबाद के लिए रवाना हो गई है, जहां टीम का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. 

18 अप्रैल को शाम 07:30 बजे दोनों टीमों के बीच मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स की तरह , एसआरएच ने भी अपना पिछला मैच जीता था और वे भी अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेंगे. दोनों टीमें हैदराबाद के मैदान पर अपनी तीसरी जीत हांसिल करने के इरादे से उतरेगी. लेकिन मैच से पहले देखना होगा कि इस मैच में पिच और मौसम किसका साथ देगी. 

SRH vs CSK हेड टू हेड

मैच से पहले दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों टीमों में के बीच अभी तक कुल 22 मैच खेले गए हैं जिनमें से एसआरच ने 7 मैच जीते हैं जबकि सीएसके ने 15 मैच में बाजी मारी है. आंकड़ों से साफ है CSK-SRH में  चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी है. 

हैदराबाद पिच रिपोर्ट

अब अगर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पिच की बात की जाए तो यहां की पिच परंपरागत रूप से बल्ले और गेंद के बीच संतुलित मुकाबला पेश करती है. यहां पर दोनों को ही फायदा होता है. पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाज अच्छी उछाल हासिल कर सकते हैं, जबकि लाल मिट्टी की पिच खेल आगे बढ़ने के साथ-साथ स्ट्रोक खेलने के लिए अनुकूल हो जाती है.

SRH और RR के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में पिच पर टीम ने 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इस पिच पर पावर-हिटर बल्लेबाज हावी हो सकते हैं.

कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

AccuWeather के अनुसार शनिवार को हैदराबाद में भीषण गर्मी रहेगी. उम्मीद जताई जा रही है कि यहां के दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं मैच के दौरान तापमान गिरकर लगभग 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है. साथ ही ह्यूमिडिटी यहां पर खिलाड़ियों को परेशान करेगी. इसके अलावा हैदराबाद में बारिश की केवल एक प्रतिशत बारिश की संभावना है. जिस कारण मैच में बाधा पड़ने की कोई संभावना नहीं है. 

SRH vs CSK संभावित प्लेइंग 11 

SRH संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (C), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (WK), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा. 

इंपैक्ट सब: साकिब हुसैन

 CSK संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह. 

इंपैक्ट सब: प्रशांत वीर