IPL 2026 का सीजन बना बिग-बॉस का घर, भारतीय गेंदबाज की व्लॉगिंग पर रोक; खिलाड़ियों के परिवारों पर भी लगी ये पाबंदी
आइपीएल के इस सीजन में अनुशासन को लेकर रहस्य गहरा गया है. एक चौंकाने वाली खबर में मशहूर तेज गेंदबाज की व्लॉगिंग पर रोक लगा दी गई है. वहीं एक धुंआ निकालते दिखे खिलाड़ी ने कल अपनी फ्लाइट छोड़ दी थी.
IPL 2026 दिन-प्रतिदिन बिग-बॉस के घर की तरह बनता जा रहा है. क्रिकेट की जगह रोज एक नया ड्रामा हेडलाइन में आ रहा है. कभी डगआउट में मोबाइल का इस्तेमाल, तो कभी कप्तान रियान और पंजाब किंग्स के गेंजबाज चहल का vapes इस्तेमाल करना और एक मुस्लिम क्रिकेटर पर उनकी हिंदू गर्लफ्रेंड के साथ लव जिहाद करने का आरोप.
एक के बाद एक लगातार कॉन्ट्रोवर्सी ने इस साल के सीजन को फैंस के लिए निराशाजनक बना दिया है. इसी बीच खेल जगत से जुड़ी एक और खबर सुर्खियों में आ रही हैं. एक मशहूर तेज गेंदबाज की व्लॉगिंग पर रोक लगा दी गई है. उसी टीम का एक खिलाड़ी अपनी कल अपनी फ्लाइट पर धुंआ निकालते दिखा था.
अर्शदीप सिंह हो सकते हैं वो खिलाड़ी
इस रहस्य की शुरुआत युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से होती है. अर्शदीप मैदान पर अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं. हाल में उन्होंने व्लॉगर के रूप में पहचान बनाई थी. फैंस उनके वीडियो का इंतजार करते थे. अचानक बिना सूचना के टीम ने उनके शौक पर रोक लगा दी है. इसके पीछे की असली वजह गहरा राज है.
Also Read
चहल की फ्लाइट छूटी
अर्शदीप के मामले ने तूल पकड़ा ही था कि टीम के एक दिग्गज खिलाड़ी की घटना ने मामले को रहस्यमयी बनाया. एक उड़ान के दौरान उन्हें अजीब तरीके से धुआं उड़ाते देखा गया. इस घटना के ठीक बाद वह अपनी निर्धारित फ्लाइट मिस कर गए. यह इत्तेफाक था या धुएं और फ्लाइट छूटने के बीच कोई गुप्त कहानी है. वह अब अगली फ्लाइट से धर्मशाला पहुंचेंगे.
पत्रकार ने किया खुलासा
इस सबका खुलासा एक पत्रकार ने किया. उन्होंने ट्टीट कर लिखा कि, "भारतीय क्रिकेटर से ब्लागर बने एक तेज गेंदबाज की ब्लागिंग को फिलहाल उनकी आइपीएल टीम ने बंद करा दिया है. उन्हीं की टीम के एक खिलाड़ी जो धुंआ निकालते दिखे थे कल अपनी फ्लाइट छोड़ बैठे. वो आज की फ्लाइट से धर्मशाला पहुंचेंगे. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के परिवार वालों से कह रहा है कि आप होटल या अन्य जगह वीडियो बना सकते हैं मेमोरी के लिए लेकिन उसको इंटरनेट मीडिया पर आइपीएल का सत्र खत्म हो जाने के बाद हो शेयर करें."
दिल्ली कैपिटल्स का परिवारों पर कड़ा निर्देश
इन घटनाओं का असर एक टीम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में खौफ का माहौल है. इसका उदाहरण दिल्ली कैपिटल्स टीम में देखने को मिला. टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों के साथ यात्रा कर रहे सपोर्ट स्टाफ और उनके परिवार वालों के लिए बेहद सख्त नियम लागू कर दिए हैं. अब उन्हें चेतावनी दी गई है कि वे यादों के लिए होटल में कैमरे से वीडियो तो बना सकते हैं, लेकिन टूर्नामेंट के दौरान उसे साझा करने की सख्त मनाही है.
चहल का ये वीडियो बना कारण
पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक नई मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. चहल टीम के साथ हैदराबाद की यात्रा के दौरान विमान के अंदर ई-सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस इस हरकत से काफी नाराज दिखे और BCCI से एक्शन लेने को कह रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो में अर्शदीप व्लॉगिंग करते दिखे. इसके बाद उनपर बैन लगाया गया.