IPL 2026

RR vs LSG: जयपुर में राजस्थान का 'करो या मरो' मुकाबला, लखनऊ बिगाड़ सकती है खेल, जानें कैसी होगी सवाई मानसिंह की पिच

रारजस्थान रॉयल्स के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचना कुछ हद तक आसान हो गया है. चेन्नई सुपर किंग्स की हार ने टीम को प्लेऑफ में पहुंचने का एक मौका दिया है. अब RR को मंगलवार की शाम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान पर उतरना है.

ANI
Meenu Singh

जयपुर: रारजस्थान रॉयल्स के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचना कुछ हद तक आसान हो गया है. चेन्नई सुपर किंग्स की हार ने टीम को प्लेऑफ में पहुंचने का एक मौका दिया है. अब RR को मंगलवार की शाम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान पर उतरना है. यह आरआर के लिए करो या मरो वाला मुकाबला साबित होगा. अगर टीम इस मैच में जीत दर्ज करती है तो टीम की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहेंगी.

हालांकि पिछला मैच जीतकर LSG में आत्मविश्वास बढ़ा है. बता दें लखनऊ पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. इस सीजन में रॉयल्स अभी तक अपने घरेलू मैदान पर एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं और अब प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उन्हें एलएसजी के खिलाफ किसी भी कीमत पर जीतना ही होगा. हालांकि इस मैच में पिच भी एक अहम भूमिका निभाएगी. तो आईए जानते हैं जयपुर की पिच बल्लेबाजों का साथ देगी या गेंदबाज मारेंगे बाजी. 

RR vs LSG हेड टू हेड 

आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से RR ने 5 मैच में बाजी मारी है तो वहीं LSG को महज 2 मैच में सफलता मिली है. 

पिच रिपोर्ट

अब बात करें जयपुर के पिच की तो सवाई मानसिंह स्टेडियम एक संतुलित पिच है जो बल्ले और गेंद के बीच उचित प्रतिस्पर्धा प्रदान करती है, हालांकि बाकी IPL मैदानों की तुलना में यह गेंदबाजी के लिए थोड़ा अनुकूल है. पिच शुरुआत में सख्त और सही दिशा में जाती है, जिससे पावरप्ले के दौरान तेज गेंदबाजों को नई गेंद से अच्छी गति और उछाल मिलती है.

जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ती है, पिच पर ग्रिप थोड़ी कम हो जाती है और स्पिनर्स खासकर लेग स्पिनर बीच के ओवरों में ज्यादा प्रभावी हो जाते हैं. 

मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में शाम को मौसम गर्म और शुष्क रहने का अनुमान है, तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. बारिश की संभावना न बराबर है जिस कारण फैंस पूरे 40 ओवर का मैच देख पाएंगे.

RR vs LSG संभावित प्लेइंग इलेवन

RR संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रवि सिंह, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

LSG संभावित प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, प्रिंस यादव