IPL 2026 IMD Weather

RR vs LSG , Live Streaming: राजस्थान की प्लेऑफ उम्मीदों पर पानी फेरेगा लखनऊ! मैच से पहले जानें पूरी डिटेल्स

IPL 2026 लीग स्टेज के अंतिम चरण में पहुंच चुका है. इसी कड़ी में आज यानी 19 मई को  राजस्थान रॉयल्स सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करेगी. इस मैच से प्लेऑफ की रेस में काफी असर पड़ेगा.

ANI
Meenu Singh

जयपुर: IPL 2026 लीग स्टेज के अंतिम चरण में पहुंच चुका है. इसी कड़ी में आज यानी 19 मई को  राजस्थान रॉयल्स सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करेगी. इस मैच से प्लेऑफ की रेस में काफी असर पड़ेगा. क्योंकि अगर राजस्थान इस मैच में को अपने नाम करने में सफल हो जाती है तो टीम का प्लेऑफ टिकट लगभग पक्का हो जाएगा. वहीं अगर आरआर ये मैच हार जाती है तो यह पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का सुनहरा मौका होगा. 

हालांकि भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है लेकिन टीम अपना पिछला मैच सीएसके के खिलाफ जीत कर आई है जिस कारण वह एक नए आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी. बता दें आरआर 12 अंको के साथ अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है तो वहीं एलएसजी 12  मैच में 8 पॉइंट्स के साथ सबसे आखिरी स्थान पर है. अब फैंस के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या आरआर प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ा पाती है या नहीं. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि आप इस मैच का लुत्फ कब और कहां उठा सकते हैं. 

RR vs LSG के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

RR vs LSG के बीच IPL 2026 का मैच मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा.

RR vs LSG के बीच मैच कब खेला जाएगा?

RR vs LSG IPL 2026 में 19 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

RR vs LSG के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

RR vs LSG के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होगा.

RR vs LSG के बीच टॉस किस समय होगा?

RR vs LSG के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.

RR vs LSG का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

RR vs LSG के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

RR vs LSG मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

RR vs LSG के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

RR vs LSG स्क्वाड

RR: रियान पराग (कप्तान),  यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा, दासुन शनाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवींद्र जड़ेजा, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर

LSG: ऋषभ पंत (विकेटकीपर & कप्तान),  मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, जोश इंगलिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी, अवेश खान, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी