RCB vs DC, Pitch Report: जानिए चिन्नास्वामी किसका चलेगा जादू, बल्लेबाज लगाएंगे रनों का अंबार या गेंदबाजों के खाते आएगी विकेट
IPL 2026 में आज शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में डीसी और आरसीबी के बीच दोपहर 03:30 बजे मुकाबला होने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगभग सभी टीमों को रौंदते हुए टूर्नामेंट में आगे बढ़ रही है.
बेंगलुरु: IPL 2026 में आज शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में डीसी और आरसीबी के बीच दोपहर 03:30 बजे मुकाबला होने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगभग सभी टीमों को रौंदते हुए टूर्नामेंट में आगे बढ़ रही है. टीम ने अब तक पांच मैच खेले हैं जिनमें से चार मैच आरसीबी के पक्ष में ही रहा है. चार जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है. विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में उनकी बल्लेबाजी शानदार फॉर्म में है, साथ ही भुवनेश्वर और क्रुणाल के बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण का भी भरपूर साथ मिल रहा है.
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की बाद करें तो टीम की शुरुआत तो शानदार रही लेकिन बाद में टीम को पिछले लगातार 2 मैच में जीटी और सीएसके से मुंह की खानी पड़ी है. डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे मैच-विनर खिलाड़ियों के होने के बावजूद, टीम का प्रदर्शन लगातार अच्छा न होना एक बड़ी चिंता का विषय रहा है.
RCB vs DC हेड टू हेड
आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले बता दें कि दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं. जिनमें आरसीबी ने 20 मुकाबले में बाजी मारी है, वहीं दूसरी ओर डीसी को 12 मैच में सफलता मिली है. वहीं एक मैच में बेनतीजा रहा.
Also Read
- SRH vs CSK, Live Streaming: चेन्नई-हैदराबाद के बीच पॉइंट्स टेबल में सुधार की जंग! इस प्लेटफॉर्म पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं फैंस
- DC vs RCB, Live Streaming: DC को अपने घर पर रौंदने को तैयार RCB? IPL का 26वां मुकाबला, जानिए कब और कहां देखें मैच
- Happy Birthday KL Rahul: 'राहुल' नहीं ये नाम रखना चाहते थे पिता, मां ने 28 साल तक छिपाया सच; जानिए नाम की वो अनोखी गलती
पिच रिपोर्ट
आरसीबी बनाम डीसी के बीच ये मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर इस पिच की बात की जाए तो यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. छोटी बाउंड्री और सपाट पिच के कारण यहां हाई स्कोर बनने की संभावना है. इस मैदान पर गति और उछाल मिलती है जिस कारण बल्लेबाज खुलकर लाइन के पार शॉट खेल सकते हैं. हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाज को कुछ हद तक मदद मिलती है.
कुछ ऐसा रहेगा बेंगलुरु के मौसम का मिजाज
अब अगर बेंगलुरु के मौसम की बात करें तो दोपहर से शाम तक यहां का मौसम सुहावना रहने वाला है. मैच के समय यहां का मौसम गर्म और धूप वाला रहेगा. इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 35°C से 36°C तक रहेगा. मैच की शुरुआत में तापमान 35°C रहेगा और मैच के अंत तक लगभग 30°C तक गिर सकता है. साथ ही मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है.
RCB vs DC संभावित प्लेइंग इलेवन
RCB संभावित प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा
DC संभावित प्लेइंग 11: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा