US Israel Iran War

IPL 2026: पहले मैच में काली पट्टी बांधकर मैदान पर क्यों उतरे आरसीबी-हैदराबाद के खिलाड़ी?

आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने लंबे इंतजार के बाद खिताब पर कब्जा जमाया था, जिसके बाद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था. इस बीच भगदड़ मचने से 11 लोगों की जान चली गई थी.

@IPL
Anuj

बेंग्लुरू: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट का पहला मैच आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. 

मुकाबले के दौरान एक खास बात ने सभी का ध्यान खींचा, जब दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे. इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी रही कि आखिर इसके पीछे क्या कारण है.

मृतकों को दी श्रद्धांजलि

दरअसल, यह कदम पिछले साल हुई एक दुखद घटना को लेकर उठाया गया है. आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने लंबे इंतजार के बाद खिताब पर कब्जा जमाया था, जिसके बाद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था. इस बीच भगदड़ मचने से 11 लोगों की जान चली गई थी. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. 

काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे खिलाड़ी

इसी घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर मैच खेलने का फैसला किया. मैच शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ी, अधिकारी व दर्शकों ने मौन भी रखा. इस संवेदनशील माहौल को देखते हुए आयोजकों ने ओपनिंग सेरेमनी भी नहीं करने का निर्णय लिया.

IPL 2026 का आगाज

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है. इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL की गिनती दुनिया की सबसे सफल लीग में की जाती है. IPL 2026 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे. IPL के इस सीजन को लेकर BCCI ने कुछ नए नियम भी बनाए है.

हैदराबाद की टीम

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट व ईशान मलिंगा.

आरसीबी की टीम

विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी व सुयश शर्मा.