MI vs SRH, Live Streaming: क्या मुंबई की डूबती नाव को बचा पाएंगे रोहित-सूर्या? जानें MI-SRH मैच की पूरी डिटेल्स

आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है. ये मैच 29 अप्रैल को एमआई के घर वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एमआई इस सीजन में संघर्ष कर रही है.

ANI
Meenu Singh

मुंबई: आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है. ये मैच 29 अप्रैल को एमआई के घर वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एमआई इस सीजन में संघर्ष कर रही है. पांच बार की चैंपियन टीम सात मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है. 

वहीं, एसआरएच आठ मैचों में पांच जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. शुरुआत में थोड़ी अस्थिरता के बावजूद, उन्होंने लगातार चार जीत के साथ लय हासिल कर ली है. वे इस फॉर्म को बरकरार रखने और शीर्ष चार में अपनी स्थिति मजबूत करने का लक्ष्य रखेंगे. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. लेकिन उससे पहले मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स जानते हैं.

MI vs SRH के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

MI vs SRH के बीच IPL 2026 का मैच बुधवार को मुंबई में वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

MI vs SRH के बीच मैच कब खेला जाएगा?

MI vs SRH IPL 2026 में 28 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

MI vs SRH के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

MI vs SRH के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.

MI vs SRH के बीच टॉस किस समय होगा?

MI vs SRH के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.

MI vs SRH का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

MI vs SRH के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

MI vs SRH मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

MI vs SRH के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

MI vs SRH स्क्वाड

MI: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, मोहम्मद इज़हार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत

SRH: पैट कमिंस (कप्तान) अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार