West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 IPL 2026

Happy Birthday Rohit Sharma: बर्थडे से पहले रोहित फैंस को लगेगा बड़ा झटका, SRH के खिलाफ क्या खेलते दिखेंगे हिटमैन?

बुधवार की शाम को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाना है. लेकिन इस मैच से पहले रोहित शर्मा की उपलब्धता पर अपडेट सामने आ रहा है.

Meenu Singh

मुंबई: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अप्रैल का आखिरी हफ्ता काफी खास होता है, क्योंकि इस इस हफ्ते फैंस के चहेते रोहित शर्मा अपना जन्मदिन मनाते हैं. फैंस को हिटमैन का जन्मदिन 30 अप्रैल को मनाया जाता है. लेकिन फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी के बर्थडे के लिए पहले से ही उत्साहित रहते हैं. हिटमैन के फैंस अपने खिलाड़ी को उनके बर्थडे से पहले उन्हें मैदान पर खेलते देखना चाहते हैं लेकिन बर्थडे से ठीक पहले उनके फैंस को बड़ा झटका लगने की उम्मीद है.  

दरअसल सलामी बल्लेबाज हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं. टीम को उनकी वापसी का इंतजार है. अभी तक यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि वह अगला मैच खेलेंगे या नहीं, और टूर्नामेंट के निर्णायक चरण में पहुंचने के साथ ही यह अनिश्चितता एक बड़ी चिंता का विषय बन रही है. इसी बीच अब रोहित शर्मा की वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आाया है. 

आज मुबंई में होगी जीत की जंग 

आज एमआई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होने वाला है. मैच शाम 07:30 बजे होगा. किन रोहित शर्मा की उपलब्धता अभी स्पष्ट नहीं है। टीम प्रबंधन उनकी फिटनेस पर कड़ी नजर रख रहा है और अंतिम निर्णय लेगा. 

बर्थडे से पहले टूटेगा फैंस का दिल!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा की इंजरी और फिटनेस को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है. इसी बीच एमआई के गुप्त सूत्र ने बताया कि रोहित लगातार प्रगति कर रहे हैं, लेकिन बुधवार के मैच में उनकी भागीदारी पर कोई भी फैसला टॉस के समय लिया जाएगा. इस स्थिति में इस बात की प्रबल संभावना है कि रोहित लगातार अपना चौथा मैच नहीं खेल पाएंगे. अगर ऐसा होता है तो यह टीम के लिए एक बड़ा झटका होगा. 

रोहित के बिना संघर्ष कर रही सलामी जोड़ी

रोहित की गैरमौजूदगी मुंबई इंडियंस को काफी खल रही है. रोहित के न होने पर एमआई ने सलामी बल्लेबाजों के कई संयोजन आजमाए हैं, लेकिन मैनेजमेंट को अभी तक सही संतुलन नहीं मिल पाया है. टीम को शीर्ष क्रम में अच्छी शुरुआत दिलाने में काफी संघर्ष करना पड़ा है. 

युवा बल्लेबाज दानिश मालेवार लगातार रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और रोहित की जगह भरना मुश्किल हो रहा है. यह और भी चिंताजनक है क्योंकि चोट लगने से पहले रोहित ने सीजन की शुरुआत अच्छी फॉर्म में की थी.