MI vs KKR Live Streaming: वानखेड़े में आज MI की KKR से भिड़ंत, 7:30 बजे शुरू होगा महामुकाबला; जानिए कब-कहां देखें मैच
रविवार की शाम यानी की 29 मार्च को लीग का दूसरा मुकाबला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और अजिंक्या रहाणे की कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच MI के होम ग्राउंड वानखेड़े में खेला जाना है.
मुंबई: शनिवार से विश्व के सबसे बड़े और पसंदीदा टी20 लीग आईपीएल का आगाज हो गया. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला RCB vs SRH के बीच खेला गया जिसमें विराट कोहली की आरसीबी ने बाजी मारते हुए 6 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया. अब रविवार की शाम यानी की 29 मार्च को लीग का दूसरा मुकाबला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और अजिंक्या रहाणे की कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाना है.
ये मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. हालांकि अब सवाल यह है कि फैंस इस मुकाबले को कब कहां और कितने बजे खेलते देख पाएंगे. तो हम आपको इस आर्टिकल में इस से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले हैं.
रोहित शर्मा पर होगी फैंस की निगाहें
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले में अगर सबसे ज्यादा किसी खिलाड़ी की चर्चा हो रही है वह हैं टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा. रोहित शर्मा लंबे अरसे के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं जिस कारण फैंस उनकी वापसी के लिए काफी उत्साहित हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल आईपीएल के बाद रोहित सीधा अब टी20 प्रारूप में खेलते नजर आएंगे. रोहित के साथ ही बता दें एमआई इस बार काफी मजबूत दिखाई दे रही है.
MI vs KKR के बीच मैच कब खेला जाएगा?
MI vs KKR के बीच आईपीएल 2026 का मैच 29 मार्च, 2026 को खेला जाएगा.
MI vs KKR के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
MI vs KKR के बीच IPL 2026 का मैच MI के होम ग्राउंड मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
MI vs KKR के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
MI vs KKR के बीच आईपीएल 2026 सीजन का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला है.
MI vs KKR के बीच टॉस किस समय होगा?
MI vs KKR के बीच आईपीएल 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा.
MI vs KKR मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
MI vs KKR के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
MI vs KKR आईपीएल 2026 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगा?
MI vs KKR के बीच आईपीएल 2026 का मैच जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
MI vs KKR स्क्वाड
MI: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इजहार, रघु शर्मा.
KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पाथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती.