IPL 2026

IPL 2026: बारिश या बाउंस? वानखेड़े में MI vs KKR की होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट, प्लेइंग-11 और मौसम का पूरा अपडेट

इस सीजन एमआई काफी मजबूत और संतुलित नजर आ रही है. लेकिन मैच से पहले देखना दिलचस्प होगा कि आज मुंबई में मौसम का मिजाज कैसा होगा और साथ ही वानखेड़े का मैदान किसका साथ देगी.

Pinterest
Meenu Singh

मुंबई: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक और पांच बार की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस आज अपने होम ग्राउंड पर अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है. हार्दिक सेना को अपने अभियान की शुरुआत केकेआर के खिलाफ करना है. पिछले साल दोनों टीम ही टीम के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहा था.

इस कारण दोनो टीमें इस सीरीज अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी. इस सीजन एमआई काफी मजबूत और संतुलित नजर आ रही है. लेकिन मैच से पहले देखना दिलचस्प होगा कि आज मुंबई में मौसम का मिजाज कैसा होगा और साथ ही वानखेड़े का मैदान किसका साथ देगी. वहां बल्लेबाजों का तहलका मचेगा या गेंदबाज गिल्लियां उड़ाने में सफल होंगे. 

वानखेड़े में होगा बल्लेबाजों का राज  

मैच शुरु होने से पहले अब अगर वानखेड़े के पिच की बात करें तो वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है. ये सपाट  पिच और लाल मिट्टी की होने के कारण बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. रविवार को फैंस चौके-छक्के का हिट शो देखेंगे. बाउंड्री छोटी होने के कारण यहां पर चौकों-छक्कों की भरमार होगी. वहीं बता दें गेंदबाजों के लिए यहां पर थोड़ी मुश्किल होती है. ओस के फैंक्टर के कारण गेंदबाजों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. जिस कारण कप्तान टॉस जीतकर यहां पर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेंगे. 

क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है. 29 मार्च को मैच के समय वानखेड़े का तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. बारिश न होने के कारण फैंस यहां पर पूरे 40 ओवर के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. 

MI vs KKR संभावित प्लेइंग XI 

MI की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, एएम गजनफर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

इंपैक्ट प्लेयर: मयंक मार्कंडेय/शार्दुल ठाकुर

KKR की संभावित प्लेइंग XI: सुनील नरेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर)/फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी

इंपैक्ट प्लेयर: राहुल त्रिपाठी/कार्तिक त्यागी