MI vs CSK, Live Streaming: आज होगा IPL 2026 का हाई प्रोफाइल मुकाबला, इस प्लेटफॉर्म पर देखें MI-CSK के बीच भिड़ंत
IPL की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स गुरुवार, 23 अप्रैल को इस सीजन पहली बार भिड़ंत के लिए आमने सामने होंगी. चिर प्रतिद्वंद्वी दोनों ही टीमें इस सीजन फॉर्म में वापसी की कोशिश कर रही हैं.
मुंबई: IPL की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स गुरुवार, 23 अप्रैल को इस सीजन पहली बार भिड़ंत के लिए आमने सामने होंगी. चिर प्रतिद्वंद्वी दोनों ही टीमें इस सीजन फॉर्म में वापसी की कोशिश कर रही हैं. दोनों टीमों ने अभी तक 6-6 मैच खेले हैं जिनमें से दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं. इसके साथ ही पॉइंट्स टेबल में जहां मुंबई इंडियंस सातवें पायदान पर है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स आठवें नंबर विराजमान है. दोनों टीमें अपने पूर्व कप्तानों रोहित शर्मा और एमएस धोनी की फिटनेस पर भी कड़ी नजर रख रही हैं.
हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे रोहित और पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे धोनी वापसी की राह पर हैं, लेकिन उनकी उपलब्धता अभी भी अनिश्चित है. रोहित मंगलवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए, जबकि धोनी ने अभ्यास में भाग लिया, जिससे इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में उनकी संभावित वापसी की उम्मीदें बढ़ गईं. अब ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मुकाबले में बाजी मारकर वापसी की राह पर आगे बढ़ेगी.
MI vs CSK के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
MI vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच गुरुवार को मुंबई के वानखेड़ स्टेडियम में खेला जाएगा.
Also Read
MI vs CSK के बीच मैच कब खेला जाएगा?
MI vs CSK IPL 2026 में 23 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
MI vs CSK के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
MI vs CSK के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
MI vs CSK के बीच टॉस किस समय होगा?
MI vs CSK के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
MI vs CSK का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
MI vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
MI vs CSK मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
MI vs CSK के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
MI vs CSK स्क्वाड
MI: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश , मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार
CSK: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी, एमएस धोनी, अकील होसेन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फॉल्क्स