IPL 2026

LSG vs RR Live Streaming: लखनऊ-राजस्थान के बीच जीत की जंग! जानिए कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला

IPL 2026 ने अब रफ्तार पकड़ ली है. आज आईपीएल का 32वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें राजस्थान रॉयल्स बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी.

ANI
Meenu Singh

लखनऊ: IPL 2026 ने अब रफ्तार पकड़ ली है. आज आईपीएल का 32वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें राजस्थान रॉयल्स बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी. कप्तान रियान पराग की अगुवाई वाली टीम इस सीजन शुरुआत में शानदार दिख रही थी. टीम लगातार चार मैच जीतकर अंक तालिका की शीर्ष पर काबिज थी लेकिन अब लगातार  दो मैच हारकर टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर आ गई है जोकि आरआर के लिए चिंता का विषय है. 

वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत की एलएसजी की बात करें तो इस सीजन टीम जीत के एक-एक जीत के लिए संघर्ष कर रही है. लखनऊ ने अभी तक कुल पांच मैच खेले हैं जिनमें से उन्हें महज 2 मैच में सफलता मिली है बाकी के चार मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. अब देखना ये है कि कौन सी टीम इस मैच में जीत दर्ज कर वापसी की पटरी पर लौटती है. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि फैंस RR vs LSG के बीच ये मुकाबला किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. 

LSG vs RR के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

LSG vs RR के बीच IPL 2026 का मैच बुधवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

LSG vs RR के बीच मैच कब खेला जाएगा?

LSG vs RR IPL 2026 में 22 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.

LSG vs RR के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?

LSG vs RR के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.

LSG vs RR के बीच टॉस किस समय होगा?

LSG vs RR के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.

LSG vs RR का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?

LSG vs RR के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

LSG vs RR मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?

LSG vs RR के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

LSG vs RR स्क्वाड

LSG: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मयंक यादव, हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्टजे, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज़ अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत, रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी

RR: रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला