US Israel Iran War

'LSG को रीसेट की जरूरत....' ऋषभ पंत से छिनेगी LSG की कप्तानी? डायरेक्टर ने दिया बड़ा संकेत

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के सफर समाप्त होने के बाद अब टीम मैनेजमेंट इस सीजन की गलतियों पर गंभीरता से विचार करेगी. जिसके बाद टीम के नेतृत्व में बदलाव हो सकता है. जिसके संकेत खुद टीम के डायरेक्टर टॉम मूडी ने दिए हैं.

X (@mufaddal_vohra & @Vikrant_1589)
Meenu Singh

नई दिल्ली: IPL 2026 ऋषभ पंत के लिए उम्मीदों से बिल्कुल उलट साबित हुआ. जिस खिलाड़ी से लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़े बदलाव और दमदार नेतृत्व की उम्मीद थी, वही पूरे सीजन संघर्ष करता नजर आया. ना तो बल्ले से बड़ी पारियां निकलीं और ना कप्तानी में वह प्रभाव दिखाई दिए, जिसकी टीम को जरूरत थी. पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार ने सिर्फ LSG के खराब अभियान का अंत नहीं किया, बल्कि पंत की कप्तानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए.

अब LSG के लिए सीजन का समापन हो गया है और उसके बाद ही फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी का बयान चर्चा का विषय बन गया. क्योंकि उन्होंने साफ तौर पर कहा कि टीम को अब रीसेट की जरूरत है. उनके इस बयान के बाद से अब फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है. उम्मीद जताई जा रहा है कि फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले कप्तान में बदलाव कर सकते हैं. 

टॉम मूडी के बयान से बढ़ी हलचल

पंजाब किंग्स से हार के बाद LSG के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने कहा कि टीम अपने स्तर के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुसार नहीं था. उन्होंन कहा कि 'जब फ्रेंचाइजी की लीडरशिप की बात आती है, तो यह निश्चित रूप से एक ऐसा मामला है जिस पर हम भविष्य के नजरिए से बहुत गंभीरता से विचार करेंगे. लेकिन, ऐसा जरूर लगता है कि अब हमें 'रीसेट' के बारे में सोचने की जरूरत है.' अब फैंस उनके इस बयान को सीधे तौर पर ऋषभ पंत से जोड़कर देख रहे हैं.

पूरे सीजन खामोश रहा बल्ला

ऋषभ पंत एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. लेकिन इस पूरे सीजन पंत का बल्ला शांत ही रहा. वह अपनी ख्याति के अनुसार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. इस सीजन 14 मैच की 13 पारियों में वह महज 33.60 की औसत से 312 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से केवल एक ही अर्धशतक आया.

कप्तानी पर लगातार उठे सवाल

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी ऋषभ पंत की कप्तानी भी इस सीजन सवालों के घेरे में है. ऐसा नहीं है कि LSG के पास अनुभवी और स्टार खिलाड़ियों की कमी नहीं थी, लेकिन टीम पूरे सीजन असंतुलित नजर आई. 

कप्तान के कई गलत फैसले टीम से सेलेक्शन और मैच के दौरान के फैसले के कारण टीम को निराशाजनक हार का सामना पड़ा. LSG की कहानी पिछले साल भी कुछ ऐसी ही थी. पिछले साल भी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक था.