menu-icon
India Daily

प्यार कुर्बानी मांगता है..... हार्दिक और Mumbai Indians के बीच आई माहीका? गर्लफ्रेंड के कारण मैच से दूरी बनाएंगे पांड्या!

खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस का आखिरी लीग स्टेज मैच टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या मिस कर सकते हैं और उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी एक बार फिर से जसप्रीत बुमराह को सौंपी जाएगी. बताया जा रहा है यह फैसला पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के कारण ले रहे हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
प्यार कुर्बानी मांगता है..... हार्दिक और Mumbai Indians के बीच आई माहीका? गर्लफ्रेंड के कारण मैच से दूरी बनाएंगे पांड्या!
Courtesy: X (@ImTanujSingh)

नई दिल्ली: रविवार को पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने होम ग्राउंड में अपना आखिरी मुकाबला खेलने को तैयार है टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना आखिरी लीग स्टेज मुकाबला खेलना है. मुंबई इस मैच में अपनी साख बचाने के इरादे से उतरेगी क्योंकि टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. MI का ये सीजन टीम की उम्मीदों के अनुसार नहीं गया. इस कारण टीम इस मैच में किसी भी तरह जीत दर्ज सीजन का समापन करना चाहेगी. 

लेकिन अब मैच से पहले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट आ रही जिसने सबको हैरानी में डाल दिया है. साथ ही रिपोर्ट के बाद फैंस में पांड्या को लेकर गुस्सा भी है. दरअसल कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि हार्दिक पांड्या आखिरी लीग स्टेज मैच मिस कर सकते हैं जिसकी वजह उनकी कथित गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा हैं. 

माहिका के कारण MI से बनाई दूरी 

दरअसल राजस्थान रॉयल्स मुकाबले से पहले एक खबर ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी हैं. जिसके मुताबिक, हार्दिक पांड्या ने आज के मुंबई इंडियंस के मुकाबले से दूर रहने का फैसला किया है; उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी कर सकते हैं. सूत्रों का दावा है कि इस चौंकाने वाले कदम की वजह माहीका शर्मा से जुड़ी है. 

बताया जा रहा है कि मैच से ठीक पहले यात्रा में आई दिक्कतों के चलते हार्दिक ने मैच से जुड़ी जिम्मेदारियों के बजाय अपनी निजी प्राथमिकताओं को चुना. इस अचानक हुए घटनाक्रम ने मैच से पहले ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है.

सुर्खियों में है माहीक-हार्दिक की जोड़ी

यह पहली बार नहीं जब हार्दिक और माहीका से जुड़ी कोई खबर आ रही है. दोनों इससे पहले कई मौकों पर एक साथ नजर आ चुके हैं. इस साल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऐतिहासिक टी20 विश्व कप 2026 की जीत के बाद मैदान पर पूरा टाइम हार्दिक और माहीका को एक साथ देखा गया था.

इतना ही नहीं पूरे आईपीएल के दौरान भी दोनों साथ में दिखे थे. साथ ही दोनों के रिलेशन में रहने की भी खबर है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माहीका शर्मा एक मॉडल और अभिनेत्री हैं. 

Topics