menu-icon
India Daily

IPL 2026: पंजाब की जीत ने बदले प्लेऑफ के सिनेरियो, आखिरी सीट के लिए इन टीमों के बीच कांटे की टक्कर; बाहर हुई DC

पंजाब किंग्स की जीत के बाद अब IPL 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए अब तीन टीमों के बीच भिड़ंत है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026: पंजाब की जीत ने बदले प्लेऑफ के सिनेरियो, आखिरी सीट के लिए इन टीमों के बीच कांटे की टक्कर; बाहर हुई DC
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: IPL 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए बेहद अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ऐसा धमाकेदार शतक जड़ा, जिसने न सिर्फ टीम को शानदार जीत दिलाई बल्कि दिल्ली कैपिटल्स का टूर्नामेंट से सफर भी खत्म कर दिया. करो या मरो के इस मुकाबले में अय्यर ने दबाव को पूरी तरह अपने खेल से मात दी और पंजाब के प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी जिंदा रखी है. 

शनिवार, 23 मई को LSG के खिलाफ पंजाब के सरपंच ने अपने बल्ले से साबित कर दिया कि जब तक वह मैदान पर खड़े हैं उनकी टीम को हराना आसान ही है. पंजाब के लिए संकटमोचन बनकर उभरे अय्यर ने 101 रनों की नाबाद पारी खेली. अब पंजाब की इस जीत के बाद प्लेऑफ के समीकरण बिलकुल ही बदल गए हैं. जिसे हम इस आर्टिकल में समझेंगे. क्योंकि एक स्थान के लिए तीन टीमों के बीच जंग है. 

प्लेऑफ की जंग हुई और रोमांचक

अब चौथे और आखिरी प्लेऑफ स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सीधी टक्कर बची है. ये तीनों ही टीमें टॉप 4 की आखिरी पोजिशन की दावेदार है. बता दें पंजाब किंग्स 15 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर है तो वही राजस्थान रॉयल्स 14 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गई है. इसके अलावा केकेआर 13 अंक के साथ छठवें पायदान पर है. 

दिल्ली कैपिटल्स का टूटा सपना

पंजाब की इस जीत का सबसे बड़ा झटका दिल्ली कैपिटल्स को लगा है. दिल्ली अब अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकती है, जबकि पंजाब 15 अंक हासिल कर चुकी है. इसी के साथ दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीदें आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गईं. 

दूसरे मुकाबलों पर होगी पंजाब की नजर

अय्यर सेना फिलहाल 15 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, लेकिन टीम की किस्मत अब बाकी मैचों के नतीजों पर भी निर्भर करेगी. पंजाब चाहेगी कि राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस से हार जाए. इसके अलावा कोलकाता भी दिल्ली के खिलाफ इतनी बड़ी जीत दर्ज न कर सके ताकि नेट रनरेट में भी पंजाब पीछे न छूट सके. 

RR और KKR के सामने क्या समीकरण?

राजस्थान रॉयल्स के लिए स्थिति सबसे आसान है. अगर टीम मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो 16 अंकों के साथ सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. हालांकि बारिश की स्थिति में राजस्थान को नुकसान हो सकता है, क्योंकि नेट रनरेट पंजाब से कमजोर है.

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले राजस्थान की हार की उम्मीद करनी होगी और फिर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी.

Topics