KKR vs RR: 5 हार के बाद क्या KKR करेगी वापसी या RR का रौद्र रूप जारी? मैच से पहले जानिए वेदर और पिच रिपोर्ट
आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होने वाली है. ये मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के घर ईडन गार्डन्स में दोपहर के 03:30 बजे होगा. इस बार तीन बार की आईपीएल चैंपियन रही केकेआर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है.
नई दिल्ली: आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होने वाली है. ये मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के घर ईडन गार्डन्स में दोपहर के 03:30 बजे होगा. इस बार तीन बार की आईपीएल चैंपियन रही केकेआर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. टीम ने अभी तक कुल 6 मैच खेले हैं जिनमें उन्हें 5 मैच निराशाजनक हार मिली है. वहीं एक मैच में बारिश के कारण रद्द हो गया था जिस कारण टीम को एक अंक मिला है.
वहीं इससे बिलकुल उलट आरआर इस सीजन बहुत ही गजब के फॉर्म में दिख रही है. टीम ने टूर्नामेंट में सभी टीमों को लगभग रौंदते हुए पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर कब्जा किया है. बता दें टीम ने अब तक कुल पांच मैच खेले हैं जिनमें उन्हें केवल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा है बाकि के सभी मुकाबले में आरआर ने बाजी मारी है. लेकिन देखा दिलचस्प होगा कि क्या केकेआर अपने घरेलू मैदान का फायदा उठा पाती है या नहीं और मैदान किसका साथ देगी.
KKR vs RR हेड टू हेड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों टीमों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें से केकेआर ने 16 मैच में बाजी मारी है तो वही आरआर ने 14 मैच को अपने नाम किया है. इसके अलावा 2 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है. आंकड़ों के हिसाब से दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. लेकिन मौजूदा सीजन में केकेआर के फॉर्म को देखते हुए यह कहा जा सकता है आरआर के लिए यह मैच जीतना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा.
पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स के पिच की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. जिस कारण कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. तेज आउटफील्ड की वजह से गेंद तेजी से मूव कर सकती है. जिससे बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने में मदद मिलेगी। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग मिल सकती है.
जानिए कैसा होगा मौसम का मिजाज
कोलकाता में KKR और RR के बीच IPL 2026 के मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है, जिस कारण मैच में कोई बाधा नहीं आएगी. मौसम विभाग के अनुसार यहां पर बारिश होने की संभावना केवल एक प्रतिशत है. कोलकाता में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
KKR vs RR संभावित प्लेइंग 11
KKR संभावित प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
RR संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
और पढ़ें
- BCCI का बड़ा फैसला! फिर बढ़ा अगरकर का कार्यकाल, 2027 वर्ल्ड कप तक चीफ सेलेक्टर को सौंपी कमान
- KKR vs RR, Live Streaming: कोलकाता के मैदान पर KKR को मिलगी पहली जीत या RR का होगा धमाकेदार रिटर्न? जानें मैच से जुड़ी डिटेल्स
- रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से रौंदा, अभिषेक की तूफानी पारी