GT vs MI, Live Streaming: चार हार के बाद MI की वापसी की जंग जारी! जानिए घर बैठे कहां देखे लाइव मैच
IPL 2026 के 30वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना 2022 की विजेता गुजरात टाइटन्स से होने जा रही है. सोमवार यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है.
अहमदाबाद: IPL 2026 के 30वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना 2022 की विजेता गुजरात टाइटन्स से होने जा रही है. सोमवार यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है. गुजरात टाइटंस की शुरुआत इस सीजन भले ही धीमी रही हो लेकिन बाद में टीम ने जीत की लय प्राप्त कर ली है. लगातार दो हार के बाद जीटी ने जीत की हैट्रिक लगाई है. अब शुभमन गिल की सेना इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी.
वहीं दूसरी ओर एमआई के लिए ये सीजन काफी निराशाजनक जा रहा है. जीत के साथ सीजन की शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस पिछले लगातार चार मैच से जीत का प्रयास कर रही है. टीम की गेंदबाजी में धार की कमी दिख रही है, टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने किफायती इकॉनमी रेट बनाए रखने के बावजूद अभी तक एक भी विकेट नहीं लिया है. जिसका असर टीम पर साफ नजर आ रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियंस इस मैच में वापसी कर पाती है या गुजतरात के खाते एक और जीत जाएगी. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि फैंस इस भिड़ंत को कब और कहां देख पाएंगे.
GT vs MI के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
GT vs MI के बीच IPL 2026 का मैच सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
GT vs MI के बीच मैच कब खेला जाएगा?
GT vs MI IPL 2026 में 20 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
GT vs MI के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
GT vs MI के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
GT vs MI के बीच टॉस किस समय होगा?
GT vs MI के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
GT vs MI का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
GT vs MI के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
GT vs MI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
GT vs MI के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
GT vs MI स्क्वाड
GT: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स , राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइजन
MI: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, कॉर्बिन बॉश , मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, विल जैक, मयंक मारकंडे, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, एएम गजानफ़र, डेनिश मालेवार, कृष भगत, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार