IMD Weather

CSK vs SRH: चेपॉक में चला हैदराबाद का जादू, चेन्नई को हराकर प्लेऑफ में की एंट्री

चेपॉक में खेले गए  IPL 2026 के 63वें मुकाबले में हैदराबाद ने चेन्नई को हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे हैदराबाद ने चेज कर लिया.

X/@IPL
Kanhaiya Kumar Jha

चेपॉक में खेले गए  IPL 2026 के 63वें मुकाबले में हैदराबाद ने चेन्नई को हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे हैदराबाद ने चेज कर लिया.

हैदराबाद की इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर गई है. अब तीन स्पॉट फिक्स हो चुके हैं, जबकि 1 स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच जंग है. CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.

इस जीत के बाद हैदराबाद 13 मैचों में आठ जीत और 16 अंकों के साथ अंक तालिका में मजबूत स्थिति में आ गई है. दिलचस्प बात यह है कि हैदराबाद की इस शानदार सफलता की बदौलत गुजरात टाइटन्स की टीम भी आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है. आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले ही प्लेऑफ का टिकट कटा चुकी है.

हैदराबाद की शुरुआत रही बेहद खराब

चेन्नई के 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए और महज छह रन बनाकर पारी के दूसरे ही ओवर में मुकेश चौधरी का शिकार बन गए. इसके बाद धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट्स खेलकर 26 रन बनाए और लय में दिख रहे थे लेकिन अकील हुसैन की फिरकी ने उन्हें पवेलियन भेज दिया.

किशन और क्लासेन की मैच जिताऊ साझेदारी

दो शुरुआती झटके लगने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की पारी को ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की जोड़ी ने संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट्स खेले और चेन्नई के गेंदबाजों को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया. किशन और क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की बेशकीमती और मैच जिताऊ साझेदारी की. इस बेहतरीन साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह से हैदराबाद के पक्ष में मोड़ दिया जिसे टीम ने आसानी से जीत लिया.