IPL 2026, CSK vs RR: गुवाहाटी में बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाज उड़ाएंगे गिल्लियां
सोमवार को आईपीएल के 19वें सीजन का तीसरा मैच सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. इस मैच से पहले देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर बल्लेबाज या गेंदबाज दोनों में से कौन बाजी मारते हैं.
गुवाहाटी: सोमवार को आईपीएल के 19वें सीजन का तीसरा मैच लीग की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. मुकाबला आरआर के होम ग्राउंड बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में होना है. 30 मार्च को होने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है.
जहां राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग करेंगे, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे. दोनों टीमें अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करेंगी. लेकिन मैच से पहले जानना दिलचस्प होगा कि गुवाहाटी के मैदान पर किसका जादू चलेगा. बल्लेबाज अपना जलवा बिखेरने में कामयाब हो पाएंगे या गेंदबाजों का होगा राज. वहीं क्या मौसम मैच में खलल डालेगी या नहीं?
बरसापारा स्टेडियम पिच रिपोर्ट
अगर गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम के पिच की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. परंपरागत रूप से यहां की पिच सपाट और बल्लेबाजों के लिए सहायक रही है. जिस कारण अक्सर ही यहां पर हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिला है.
इस बार भी मैदान से यही उम्मीद की जा रही है. हालांकि मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग और उछाल मिल सकता है. बाद में ओस के कारण यहां पर गेंदबाजी करना मुश्किल होगा कारण कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेंगे.
क्या बारिश बनेगी मैच में विलेन?
मैच से पहले आपको बता दें कि गुवाहाटी में आज दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा शाम को उमस भी बढ़ सकती है, आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के कारण खेल में रुकावट आने की भी थोड़ी संभावना है. तापमान 27°C से 19°C के बीच रहने की संभावना है. अच्छी बात यह है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना काफी कम 20% तक हो जाएगी.
चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे/उरविल पटेल/सरफराज खान, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन/अकील होसेन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद, अंशुल कंबोज/गुरजापनीत सिंह/रामकृष्ण घोष
राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, डोनोवन फरेरा/दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर/एडम मिल्ने
और पढ़ें
- CSK vs RR Match Live Streaming: गुवहाटी में होगी सीएसके-आरआर के बीच टक्कर, इस प्लेटफॉर्म पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग
- IPL 2026: CSK vs जडेजा, चेन्नई को धूल चटाने के इरादे से गुवाहाटी में उतरेंगे थलापति; आज जडेजा-संजू की इमोशनल टक्कर
- कप्तान के सामने फखर जमान ने गेंद से की छोड़छाड़! PSL में खड़ा हुआ बड़ा विवाद, शाहीन अफ्रीदी ने तोड़ी चुप्पी