CSK vs MI, Live Streaming: CSK-MI के बीच आज अस्तित्व की लड़ाई, यहां जानें पूरी डिटेल्स
शनिवार यानी 2 मई 2026 को एमए चिदंबरम स्टेडियम में दो आईपीएल सर्वश्रेष्ठ टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होने वाली है. हालांकि ये भिड़ंत दोनों ही टीमों के लिए अस्तित्व की लड़ाई है.
चेन्नई: शनिवार यानी 2 मई 2026 को एमए चिदंबरम स्टेडियम में दो आईपीएल सर्वश्रेष्ठ टीमों चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होने वाली है. हालांकि ये भिड़ंत दोनों ही टीमों के लिए अस्तित्व की लड़ाई है, क्योंकि CSK और MI दोनों ही इस सीजन संघर्षों से जूझ रही है. हमेशा से ही शीर्ष स्थान पर रहने वाला यह मुकाबला इस सीजन में फीका पड़ गया है, क्योंकि दोनों टीमों का IPL 2026 में बने रहने का सपना अधर में लटका हुआ है.
CSK और MI के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है, क्योंकि दोनों टीमें अपने खराब प्रदर्शन को पलटकर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए बेताब हैं. पांच-पांच खिताब जीतने वाली टीम इस सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे काबिज हैं. सीएसके जहां 8 मैच में महज 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है तो वहीं एमआई 8 में से महज 2 मैच जीतकर अंक तालिका में नौवें स्थान पर है.
CSK vs MI के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
CSK vs MI के बीच IPL 2026 का मैच शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.
CSK vs MI के बीच मैच कब खेला जाएगा?
CSK vs MI IPL 2026 में 02 मई को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
CSK vs MI के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
CSK vs MI के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
CSK vs MI के बीच टॉस किस समय होगा?
CSK vs MI के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
CSK vs MI का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
CSK vs MI के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
CSK vs MI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
CSK vs MI के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
CSK vs MI स्क्वाड
CSK: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील होसेन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद।
MI: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक, मयंक रावत, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, कृष भगत, एएम गजनफर, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा.