CSK vs KKR, Live Streaming: जीत के लिए तरस रही केकेआर की आज सीएसके से भिड़ंत, फैंस इस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं लाइव प्रसारण
IPL 2026 का 22वां मुकाबला मंगलवार की शाम चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स जीत के लिए संघर्ष कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस मुकाबले में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास को बरकरार रखने का प्रयास करेगी.
चेन्नई: IPL 2026 का 22वां मुकाबला मंगलवार की शाम चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स जीत के लिए संघर्ष कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस मुकाबले में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास को बरकरार रखने का प्रयास करेगी. सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ आखिरकार अपना खाता खोला. उस मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने बल्ले से शोर मचाते हुए शतकीय पारी खेली थी.
इसके बाद टीम के गेंदबाजों ने भी साथ दिया जिस कारण टीम इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज कर पाई. अब सीएसके अपनी उसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगा. वहीं दूसरी ओर केकेआर के खाते अभी तक एक भी जीत हाथ नहीं लगी है. बारिश के कारण टीम के खाते एक पॉइंट है. इसके साथ ही केकेआर अंक तालिका में आखिरी पायदान पर काबिज है. तो देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में कौन बाजी मारता है. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि आप घर बैठे मैच का मजा कैसे उठा सकते हैं.
CSK vs KKR के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
CSK vs KKR IPL 2026 का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा
CSK vs KKR के बीच मैच कब खेला जाएगा?
CSK vs KKR IPL 2026 में 14 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
CSK vs KKR के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
CSK vs KKR के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
CSK vs KKR के बीच टॉस किस समय होगा?
CSK vs KKR के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
CSK vs KKR का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
CSK vs KKR के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
CSK vs KKR मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
CSK vs KKR के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
CSK vs KKR स्क्वाड
CSK: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, रामकृष्ण घोष, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जकारी फोल्क्स
KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, ब्लेसिंग मुजाराबानी, सौरभ दुबे, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा
और पढ़ें
- ईशान के जांबाजों ने किया कमाल! SRH के प्रफुल हिंगे ने राजस्थान के विजयी रथ पर लगाया ब्रेक, विशिष्ट सूची में नाम दर्ज
- हिंगे-हुसैन के तूफान में उड़े राजस्थान के बल्लेबाज, हैदराबाद ने 57 रनों से दर्ज की 'रॉयल' जीत
- IPL 2026: प्रफुल हिंगे का ऐतिहासिक डेब्यू, पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर RR को किया तहस-नहस