IPL 2026 के लिए तैयार धोनी के जाबांज, ओपनिंग जोड़ी पर से हटा पर्दा; संजू सैमसन संग तबाही मचाएगा ये खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल शुरु होने से पहले ही सीएसके के ओपनिंग कॉम्बिनेशन का खुलासा कर दिया है. उन्होंने साफ किया इस सीजन डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र पारी की शुरुआत करते नहीं दिखेंगे.

X (@ImTanujSingh)
Meenu Singh

चेन्नई: फैंस को आईपीएल के लिए अब महज 2 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा. 28 मार्च से लीग का श्रीगणेश होने वाला है. लीग शुरु होने से पहले सभी टीमों ने इसे लेकर अपनी कमर कस ली है. लेकिन इस सीजन जिस टीम के ऊपर सबकी निगाहें होंगी वह है महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स. 

CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने IPL 2026 के लिए अपनी सलामी जोड़ी की पुष्टि कर दी है. पिछले सीजन में कप्तान ने डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र के लिए जगह बनाने के लिए खुद को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा था. लेकिन इस बार उन्होंने सलामी जोड़ी में बदलाव किया है. 

संजू-गायकवाड़ करेंगे पारी की शुरुआत

आईपीएल शुरु होने से पहले सीएसके कप्तान ऋतुराज गायवाड़ ने इस सीजन अपनी रणनीतियों का खुलासा करते उन्होंने सलामी जोड़ी का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इस साल विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और वह खुद पारी की शुरुआत करेंगे. इसके बाद तीसरे पायदान पर आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं.

इस साल आरआर से सीएसके में शामिल होने वाले संजू सैमसन सीएसके को पावरप्ले में संभालते दिखेंगे. इसमें उनका साथ खुद कप्तान देंगे. संजू के टी20 विश्व कप प्रदर्शन के देखते हुए यह फैसला लिया गया है. 

T20 World Cup में मचाया धमाल

संजू सैमसन मौजूदा समय में तूफानी फॉर्म में हैं.  उनकी आक्रमक बल्लेबाजी के कारण भारत तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने में सफल हो पाया. सैमसन ने उस पूरे टूर्नामेंट में 5 मैच खेले थे जिनमें उन्होंने 321 रन बनाए. 

निराशाजनक रहा पिछला सीजन

आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स का पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा. पिछले सीजन टीम के बल्लेबाजी क्रम ने फैंस को काफी निराश किया था. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था जब सीएसके ने अंक तालिका में 10वें पायदान पर अपना खेल खत्म किया हो.

IPL 2025 में सीएसके 14 में से केवल 4 मैच जीतने में ही सफल हो पाई थी. बाकि के 10 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि टीम इस सीजन अपनी पूरी तैयारी के मैदान पर उतरेगी.