LSG vs DC: LSG की हार के बाद पंत-गोयनका के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो वायरल

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका, टीम के कप्तान ऋषभ पंत और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को गहन बातचीत करते देखा गया. सोशल मीडिया पर अब फ्रेंचाइजी मालिक और कप्तान के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है. 

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: बीती शाम दिल्ली कैपिटल्स के नाम रही. जिसमें दिल्ली के खिलाड़ियों ने लगभग हाथ से निकले मैच को अपने पाले में करते हुए मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया. हालांकि गेंदबाजी की शुरआत में अच्छा प्रदर्शन करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स अंत में आते-आते हार गई. एलएसजी को अपने शुरुआती मैच में ही हार का सामना करना पड़ा.

इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका, टीम के कप्तान ऋषभ पंत और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को गहन बातचीत करते देखा गया. सोशल मीडिया पर अब फ्रेंचाइजी मालिक और कप्तान के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है. 

संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच हुई तीखी बहस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीती शाम एलएसजी के मैच हारने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कप्तान ऋषभ पंत और फ्रेंचााइजी के मालिक संजीव गोयनका के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इस बहस में संजीव गोयनका गुस्से में नजर आ रहे हैं और ऋषभ पंत उन्हेंकुछ समझाते नजर आ रहे हैं. अब इस मामले पर फैंस की भी प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है.

 

DC ने मुश्किल से LSG को हराया

DC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कम स्कोर वाले रोमांचक मैच में बड़ी मुश्किल से जीत हासिल की. ​​समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने 119 रनों की साझेदारी करके कैपिटल्स को लखनऊ में छह विकेट से जीत दिलाई. एलएसजी कैपिटल्स पर हावी थी जब मोहम्मद शमी , प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने शुरुआती ओवरों में ही विकेट लिए.

शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत शानदार तरीके से की और एलएसजी के लिए अपने पहले ही मैच की पहली गेंद पर केएल राहुल को गोल्डन डक पर आउट कर दिया. मोहसिन ने संघर्ष कर रहे नीतीश राणा को पवेलियन भेजा, जिसके बाद प्रिंस ने लगातार दो विकेट लिए. पहले उन्होंने पथुम निस्संका की गेंद पर विकेटकीपर का कैच दिया और फिर अक्षर पटेल को भी आउट कर दिया. हालांकि इसके बाद भी एलएसजी मैच जीतने में असफल रही.