IPL 2026: 'चोट बढ़नी नहीं चाहिए...' फ्रैक्चर के बावजूद मैदान पर उतरे वरुण, KKR के लिए भुलाई इंजरी
चोट से परेशान होने के बावजूद वरुण चक्रवर्ती ने टीम का साथ नहीं छोड़ा और लगातार केकेआर के लिए अपनी चोर को दरकिनार कर मैदान पर आते रहे. यह दिखाया कि उनके लिए फ्रेंचाइजी कितनी मायने रखती है.
नई दिल्ली: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर भले ही उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने अपने जूझारूपने से सबका दिल जीता है. उन्हीं में से एक हैं मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती. उन्होंने अपने जुझारूपन से सभी का दिल जीत लिया.
चोट से परेशान होने के बावजूद उन्होंने टीम के लिए मैदान पर उतरना जारी रखा और यह दिखाया कि उनके लिए फ्रेंचाइजी कितनी मायने रखती है. अब कप्तान अजिंक्य रहाणे ने खुलासा किया है कि वरुण फ्रैक्चर जैसी चोट के बावजूद खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थे.
फ्रैक्चर के बाद भी मैदान पर खेलने उतरे चक्रवर्ती
केकेआर के आखिरी लीग मुकाबले के बाद रहाणे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वरुण चक्रवर्ती को पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर था, लेकिन मेडिकल टीम की मंजूरी मिलने के बाद ही उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की फिटनेस और चोट की गंभीरता पर फैसला पूरी तरह फिजियो और मेडिकल स्टाफ की सलाह के आधार पर लिया गया था.
Also Read
- IPL 2026: धर्मशाला में फाइनल मैच टिकट के लिए जंग, RCB vs GT क्वालिफायर-1 जानें पिच कैसा करेगी बर्ताव
- RCB vs GT, Live Streaming: मंगलवार IPL 2026 को मिलेगा पहला फाइनलिस्ट, मैच से पहले नोट करें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
- IPL 2026: 14 मैच में 10 हारे… फिर भी रिलैक्स मोड में नजर आए हार्दिक पांड्या, सवालों के घेरे में कप्तानी
मेडिकल टीम की निगरानी में खेलते रहे वरुण
रहाणे ने साफ किया कि चोट से जुड़े मामलों में उनका सीधा हस्तक्षेप नहीं होता. उन्होंने बताया कि केकेआर के फिजियो, BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और भारतीय टीम के मेडिकल स्टाफ के बीच लगातार बातचीत होती रही. मेडिकल टीम ने यह सुनिश्चित किया कि वरुण की चोट खेलने से और ज्यादा गंभीर न हो.
दर्द में भी टीम के लिए उतरने को तैयार
अजिंक्य रहाणे ने वरुण की तारीफ करते हुए कहा कि वह हर हाल में टीम के लिए खेलना चाहते थे. उन्होंने बताया कि एक मैच में दर्द ज्यादा होने के कारण वरुण को आराम दिया गया, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने खेलने की इच्छा जाहिर की.
रहाणे के मुताबिक जब कोई खिलाड़ी चोट के बावजूद मैदान पर उतरने की इच्छा दिखाता है, तो इससे पूरी टीम को पॉजिटिव एनर्जी मिलती है. वरुण की यही प्रतिबद्धता उन्हें टीम का खास खिलाड़ी बनाती है.
कोचिंग स्टाफ ने भी की सराहना
KKR के सहायक कोच शेन वॉटसन और मुख्य कोच अभिषेक नायर ने भी वरुण चक्रवर्ती के जज्बे की जमकर तारीफ की. उनका मानना है कि मुश्किल परिस्थितियों में भी टीम के लिए खेलने का उनका फैसला खिलाड़ियों के समर्पण और प्रोफेशनलिज्म को दर्शाता है. बता दें चक्रवर्ती इस सीजन 11 मैच में उपलब्ध रहे हैं जिसमें उन्होंने 11 विकेट अपने नाम किए हैं.