RR vs MI मैच में यशस्वी का तूफान! RR ने MI को 27 रन से रौंदा, पॉइंट्स टेबल में हुआ बदलाव
बीती शाम राजस्थान रॉयल्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही आरआर अब अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज है.
गुवाहाटी: IPL 2026 का तेरवां मुकाबला काफी रोमांचक था. पहले तो बारिश ने मैच में खलल डाला, लेकिन 11 ओवर के मैच में ही फैंस को फुल पैसा वसूल मैच देखने को मिला. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया. इस मैच के हीरो कोई और नहीं बल्कि आरआर के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायवसाल रहे.
आरआर की जीत के साथ ही अंकतालिका की स्थिती में भी बदलाव हो गए हैं. अब आरआर लगातार तीन मैच जीतकर अंकतालिका में 6 अंक और 2.403 नेट रनरेट के साथ शीर्ष पर काबिज है. वहीं मुंबई इंडियंस को इस हार का काफी नुकसान हुआ है. इसका असर प्वॉइंट्स टेबल में देखने को मिल रहा है.
RR की सलामी जोड़ी ने मचाया धमाल
राजस्थान रॉयल्स ने कल के मैच में अपनी मंशा साफ कर दी है. टीम इस सीजन आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है. यशस्वी जायसवाल (77*) और वैभव सूर्यवंशी (39) की सलामी जोड़ी ने जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया और 11 ओवर के इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पस्त कर दिया. आईपीएल इतिहास में सिर्फ तीसरी बार रॉयल्स ने सीजन के अपने पहले तीन मैच जीते हैं.
11 ओवर का हुआ मैच
बारिश के कारण मैच केवल 11 ओवर्स का ही हुआ. इन 11 ओवर में एमआई के गेंदबाजों ने विपक्षी टीम पर 150 रन लुटाए. इसके जवाब में एमआई 11 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी.
लगातार दूसरी हार के साथ मुंबई इंडियंस सिर्फ दो अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है. टीम 2 प्वॉइंट्स और -0.715 के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर है.