IPL 2025 PKBS vs MI: पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से रौंदा, 9वीं जीत के साथ PKBS ने टेबल किया टॉप
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. इस मैच में पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया.
X
IPL 2025 PKBS vs MI: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. इस मैच में पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया. पंजाब की तरफ से जॉश इंग्लिश और प्रियांश आर्य ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़े.
इस शानदार जीत के साथ पंजाब किंग्स ने प्वाइंट टेबल पर पहला स्थान प्राप्त कर लिया है. पंजाब ने अब तक 14 मैचों में से 9 जीत के साथ टेबल पर बढ़त बनाई है. वहीं अन्य टीमों की बात करें तो गुजरात टाइटंस 18 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर है. RCB 17 अंकों के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर मुंबई है.