IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

VIDEO: 'एक ऑडियो ने पूरा वाट लगा दिया है...', कैमरे के आगे क्यों हाथ जोड़ने लगे रोहित शर्मा?

IPL 2024, Rohit Sharma: रोहित शर्मा एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक कैमरा मैन से हाथ जोड़कर ऑडियो म्यूट करने की रिक्वेएस्ट कर रहे हैं, जानिए पूरा मामला...

India Daily Live

IPL 2024, Rohit Sharma: आईपीएल के 17 वें सीजन के आगाज से लेकर अंजाम तक रोहित शर्मा चर्चा में रहे. जब हार्दिक पांड्या को उनकी जगह कप्तान बनाया गया तो ये खबरें जोरों पर थीं कि वो मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे. सभी कहने लगे कि 5 बार MI को ट्रॉफी जिताने वाला ये दिग्गज अगले सीजन किसी और टीम से खेलेंगे, क्योंकि कप्तानी छीनकर फ्रेंचाइजी ने उनके साथ ठीक नहीं किया. 11 मई को जब मुंबई का मुकाबला केकेआर के खिलाफ हुआ तो रोहित शर्मा के एक वीडियो ने तहलका मचा दिया था. यही वजह है कि अब रोहित सरेआम कुछ भी कहने से डर रहे हैं, 17 मई को जब एक व्यक्ति कैमरा लेकर उनके पास गया तो उन्हें हाथ जोड़ लिए और ऑडियो बंद करने को कहा. 

IPL 2024 में MI और रोहित का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस हालत बेहद खराब रही. टीम ने लीग स्टेज तक 10 वें नंबर पर रहकर अपना सफर खत्म किया. इस सीजन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई ने 14 में से 10 मैच हारे हैं. उसे सिर्फ 4 में जीत मिली है. इस सीजन रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी औसत रहा. इस दिग्गज ने 14 मैचों में 417 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 1 शतक और 1 फिफ्टी निकली.