IPL 2024: 6 रन बनाते ही विश्व क्रिकेट में विराट रचेंगे नया इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय होंगे
IPL 2024 Virat Kohli: विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने से महज 6 रन दूर हैं. अगर वो ऐसा कर लेते हैं तो इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले भारतीय बैटर बन जाएंगे.
IPL 2024 Virat Kohli: जिस पल का सभी फैंस को इंतजराज था वो आ गया है. कुछ ही देर बाद आईपीएल 2024 का आगाज होगा. पहले मुकाबले में RCB vs CSK के बीच भिड़ंत होनी है. पहले ही मुकाबले में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बड़ा कमाल कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें सिर्फ 6 रनों की दरकार है. अगर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में उनके बल्ले से 6 रन निकलते हैं तो वो टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले पहले इंडियन बनेंगे. उनसे पहले ये कमाल आज तक कोई नहीं कर पाया है.
दरअसल, कुछ देर बाद चेपॉक स्टेडियम में 17वें सीजन के लिए ओपनिंग सेरेमनी शुरू होने वाली है. उसके बाद पहला मैच होगा. जिसमें रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली सीएसके जबकि फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भिड़ेंगी. इस मैच में सबकी नजर विराट कोहली पर होगी. 6 रन बनाते ही टी20 में उनके 12 हजार रन पूरे होंगे. वे ऐसा करने वाले दुनिया के 6वें जबकि भारत के पहले बैटर बन जाएंगे.
ये दिग्गज बना चुके हैं 12 हजार से ज्यादा टी20 रन
विराट कोहली से पहले टी20 में यह आंकड़ा 5 विदेशी बैटर टच कर चुके हैं. इनमें क्रिस गेल, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज शामिल हैं. टी20 में सबसे ज्यादा रन क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने14562 रन बनाए हैं. नीचे देखिए टी20 के टॉप 6 बैटर्स की लिस्ट...
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप 6 बल्लेबाज
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 463 मैच, 14562 रन, 36.22 एवरेज, 22 शतक और 88 फिफ्टी
- शोएब मलिक (पाकिस्तान) 542 मैच, 13360 रन, 36.40 एवरेज, 83 फिफ्टी
- कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज- 660 मैच, 12900 रन, 31.46 एवरेज, 1 शतक और 59 फिफ्टी
- एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) 449 मैच, 12319 रन, 29.68 एवरेज, 6 शतक और 78 फिफ्टी
- डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 370 मैच, 12065 रन, 37.12 एवरेज, 8 शतक और 101 फिफ्टी
- विराट कोहली (भारत) 376 मैच, 11994 रन, 41.21 एवरेज, 8 शतक और 91 फिफ्टी
विराट कोहली का टी20 करियर
विराट कोहली ने अपने टी20 करियर में ओवरआल 376 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 11994 रन निकले हैं. वो 8 शतक और 91 फिफ्टी जमा चुके हैं. उनका बैटिंग औसत 41.21 है. इस खिलाड़ी ने 133.42 के स्ट्राईक रेट से रन बनाए हैं.