IPL 2024: इंडियन बैटर के लिए काल बनेगा ये रूल, विदेशी तेज गेंदबाज करेंगे 'ब्लफ'
IPL 2024: बल्ले और गेंद के खेल में बाराबरी बनाए रखने के लिए आईपीएल में नया नियम लाया गया है. अब तेज गेंदबाज एक ओवर में दो बाउंसर मार सकता है. यह फास्ट बॉलर के लिए नया हथियार साबित होगा.
IPL 2024: आईपीएल 2024 में तेज गेंदबाजों के नया हथियार मिल गया है. नए रूल से अब तेज गेंदबाज बल्लेबाजों के ब्लफ कर सकते हैं. इस बार आईपीएल में तेज गेंदबाज को एक ओवर में दो बाउंसर मारने की अनुमति होगी. इससे बल्लेबाजों को अब अगली गेंद कौन सी होगी प्रेडिक्ट करने में मुश्किल होगी.
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि सबसे बड़ी सीख यह है कि यह घरेलू बल्लेबाजों के खिलाफ तेज गेंदबाजों को अधिक घातक बना सकता है. उन्होंने बताया कि मुझे लगता है कि सभी विदेशी गेंदबाज और भारत के गेंदबाज जैसे कि जसप्रीत बुमराह, या जिनके पास अच्छी गति है, वे भारतीय घरेलू बल्लेबाजों के खिलाफ फायदा उठाएंगे.
पठान ने कहा कि बल्लेबाजों को कुछ समय लगेगा और मुझे लगता है कि गेंदबाज इसका फायदा उठाएंगे. लेकिन हर आईपीएल टीम के पास एक साइड-आर्म गेंदबाज होता है और बल्लेबाज तेज गेंदों के लिए अभ्यास करते हैं.
प्रेडिक्ट करना होगा मुश्किल
गेंदबाजों की लंबाई का अंदाज़ा लगाना भी अधिक कठिन होगा. तेज गेंदबाजों अपनी लंबाई के साथ बल्लेबाजों को पहले से प्रेडिक्ट करने की संभावना को कम कर देंगे. जैसे डेथ ओवर में यॉर्कर या बाइड यॉर्कर. इन गेंदों पर बल्लेबाज पहले से स्कूप शॉट खेलने का मन बना लेता है, लेकिन अब गेंदबाजों के पास बाउंसर का ऑपशन होगा. ये गेंद अंतिम के ओवर में बल्लेबाज को चौंका देगी. बीसीसीआई ने इस साल की शुरुआत में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस नियम का प्रयोग किया था और प्रतिक्रिया काफी हद तक सकारात्मक आईं थी.
डेथ ओवर में बाउंसर बनेगा मेन हथियार
आईपीएल के ज्यादा मैच रात में खेले जाते है. काफी मैदान में ओस होती है. ऐसे में गेंदबाज को गेंद पर ग्रिप बनाने में मुश्किल होती है. यॉर्कर फेंकना रिस्की है, क्योंकि इसमें गलती की गुंजाइस होती है. गेंद गिली होने की वजह से फुलटॉस हो सकती है और रन पड़ सकते हैं. टी20 में बॉलर स्लो गेंद और लेंथ को चेंज करने पर भरोसा करता है, लेकिन दो बाउंसर उन्हें अब ज्यादा ऑपशन देगा. गेंदबजों के पास भी ये आत्मविश्वास होगा कि वो इसका कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
पहले मैच में धोनी के सामने होंगे कोहली
आईपीएल का पहला मैच कल यानी 22 मार्च से खेला जाएगा. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने-सामने होगी. इस मैच में लंबे समय के बाद धोनी और विराट कोहली खेलते नजर आएंगे.