'संजू का स्वैग, अश्विन की क्यूट स्माइल', धोनी के गढ़ में RR का Swag Se Swagat
IPL 2024: संजू सैमसन की ब्रिगेट चेन्नई पहुंच चुकी है. आज यहां के चेपॉक मैदान पर आईपीएल 2024 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला होना है.
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17 वें सीजन में आज यानी 24 मई को इस सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला होना है, एमएस धोनी के गढ़ यानी चेपॉक के मैदान पर होने वाले इस बड़े मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें चेन्नई पहुंच चुकी हैं, जब संजू सैमसन की टीम चेन्नई पहुंची तो उनकी रॉयल एंट्री हुई. फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें संजू सैमसन रॉयल एंट्री करते दिख रहे हैं.
IPL 2024 में संजू सैमसन की टीम का प्रदर्शन
Also Read
अगर इस सीजन संजू सैसमन की टीम के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इस टीम ने कुल 15 मैच खेले, जिमसें एलिमिनेटर भी शामिल है. लीग स्टेज के 14 मैचों में से राजस्थान ने 8 जीत दर्ज की थीं. फिर एलिमिनेटर में उसने आरसीबी को हराकर बाहर किया. अब दूसरे क्वालीफायर की बारी है, जिसमें दमदार टीम सनराइजर्स हैदराबाद होगी. यह मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है.