IPL 2024: SRH के खिलाफ घर में दहाड़ेंगे पंजाब के शेर, दोनों टीमों की हालत एक जैसी, पिच से किसे मिलेगी मदद?

IPL 2024, PBKS vs SRH: आईपीएल 2024 का रोमांच चरम पर है. आज इस लीग का 23वां मुकाबला चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होना है.

India Daily Live

IPL 2024, PBKS vs SRH: आईपीएल 2024 में आज सीजन का 23वां मुकाबला होना है. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. शाम 7 बजे टॉस होगा और 7 बजकर 30 मिनट पर पहली बॉल डाली जाएगी. यह मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होना है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. 

आईपीएल 2024 में इन दोनों ही टीमों का प्रदर्शन एक जैसा रहा है. शिखर धवन की कप्तानी वाली पीबीकेएस ने 4 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है. वो प्वाइंट टेबल में नंबर 6 पर है, जबकि एसआरएच ने भी 4 में से 2 मैच जीते हैं. वो 5वें नंबर पर है. इतिहास में दोनों टीमों के बीच 21 मैच हुए हैं, जिनमें से 14 हैदराबाद ने जीते, जबकि 7 में पंजाब को जीत मिली. 

कैसी होगी महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच?

महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है. यहां आईपीएल का सिर्फ एक मैच हुआ है. जो पंजाब और दिल्ली के बीच हुआ था. मुकाबले में पीबीकेएस ने डीसी के 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस मैदान पर कोई इंटरनेशनल मैच भी नहीं हुआ है. अगर पिच की बात करें तो यहां स्पिन और पेसर दोनों को बराबर मदद है. बड़ा स्टोर करना थोड़ा मुश्किल होता है. 

पंजाब किंग्स टीम- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत बराड़, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, तनय त्यागराजन, नाथन एलिस, राहुल चाहर, विधाथ कावेरप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, रिले रोसौव, हरप्रीत सिंह भाटिया, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, अथर्व तायडे, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह

सनराइजर्स हैदराबाद टीम- अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन, ट्रैविस हेड, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, उपेन्द्र यादव, अनमोलप्रीत सिंह, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह