IPL 2024: प्लेऑफ से पहले 5 टीमों को बड़ा झटका, टीम को अधर में छोड़ अपने देश लौट रहे यह 8 प्लेयर
IPL 2024: आईपीएल 2024 के बीच इंग्लैंड के 8 खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों का साथ छोड़कर वापस स्वदेश लौट रहे हैं. अब तक 4 खिलाड़ी वापस हो चुके हैं, जबकि 4 लाइन में हैं.
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन में 63 मैच हो चुके हैं. अब यह सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर है और प्लेऑफ की जंग शुरू होने वाली है. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 19 मई को होना है. इससे पहले 5 खिलाड़ियों ने 5 टीमों को बड़ा झटका दिया है. यह खिलाड़ी इंग्लैंड के हैं, जो वापस स्वदेश लौट रहे हैं. अब तक 4 खिलाड़ियों ने 3 टीमों का साथ छोड़ दिया है, जबकि इस हफ्ते में 4 और प्लेयर अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी को अलविदा कह देंगे. आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्वालीफाई किया है.
इन टीमों को झटका
जिन टीमों के खिलाड़ी घर लौट चुके हैं उनमें राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी और पंजाब किंग्स है. इस हफ्ते में चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर का एक-एक जबकि पंजाब के 2 खिलाड़ी टीम का साथ छोड़ देंगे. ये सभी प्लेयर इंग्लैंड के हैं, जिन्हें टी20 विश्व कप 2024 के लिए स्क्वाड में चुना गया है.
वापस इंग्लैंड लौट चुके हैं यह खिलाड़ी
- जोस बटलर (RR)
- विल जैक- (RCB)
- रीस टॉप्ले (RCB)
- लियाम लिविंगस्टोन (PBKS)
इस हफ्ते यह प्लेयर होंगे रिटर्न
Also Read
- मोईन अली (CSK)
- जॉनी बेयरस्टो (PBKS)
- सैम कुरेन (PBKS)
- फिल सॉल्ट (KKR)
क्यों वापस लौट रहे खिलाड़ी
दरअसल, IPL 2024 के ठीक बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 होगा. जिसकी तैयारियां पुख्ता करने के लिए इंग्लैंड के प्लेयर नेशनल ड्यूटी के तहत अपनी टीम को जॉइन करेंगे. इंग्लैंड टीम को वर्ल्ड कप के लिए पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ 4 मैचों की घरेलू टी 20 सीरीज खेलनी है. जिसमें यह सभी 8 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. फिर वो वर्ल्ड कप खेलेंगे.