IPL 2026: आज होगी LSG-DC के बीच भिड़ंत, इकाना स्टेडियम में दिखेगा बल्लेबाजों का कहर या गेंदबाज दिखाएंगे भौकाली, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े
आज लीग का पांचवां मैच खनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है. ये मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के घरेलू मैदान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेना जाना है.
लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे और रोमांचक होता जा रहा है. आज लीग का पांचवां मैच खनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है. ये मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के घरेलू मैदान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेना जाना है.
दोनों टीमें अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करते हुए जीत के साथ शुरुआती बढ़त हासिल करने की उम्मीद करेंगी. इस मुकाबले में सबकी निगाहें LSG के कप्तान ऋषभ पंत और केएल राहुल पर होगी क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते नजर आएंगे.
LSG vs DC हेड टू हेड
अब मैच से पहले अगर दोनों टीमों के आंकड़ों की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल सात मैच खेले गए हैं. इन सात मैचों में डीसी ने 4 मैचों में बाजी मारी है और वहीं एलएसजी ने तीन मैच में जीत दर्ज की है. दोनों टीमों की भिड़ंत में दिल्ली का पलड़ा कहीं न कहीं भारी नजर आ रहा है. डीसी का प्रदर्शन भी इकाना स्टेडियम पर अच्छा रहा है. ऐसे में दिल्ली के लिए ये मैच जीतना आसान होगा.
गेंदबाजों का होगा बोलबाला
वैसे तो आईपीएल को बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है लेकिन इकाना स्टेडियम इससे बिलकुल उल्टा बल्लेबाजों नहीं बल्कि गेंदबाजों की मददगार होता है. खास तौर पर इस मैदान पर स्पिनर्स का जलवा देखने को मिलता है. यहां पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना थोड़ा चुनौती पूर्वक होता है. यहां पर पहली पारी का स्कोर लगभग 170-175 के आसपास रहता है. मैदान पर ओस भी एक अहम फैक्टर निभाएगा.
LSG vs DC संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाइंट्स: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, अवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी
दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव