Indian at CWG 2026: छोटी उम्र में बड़े हौसले की कहानी... कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरू पाठक पहली बार करेंगी राष्ट्रमंडल खेलों में धमाका

नीरू पाठक ग्लासगो में होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार भारतीय एथलेटिक्स टीम का हिस्सा बनेंगी. 19 वर्षीय धाविका 400 मीटर और मिश्रित 4x400 मीटर रिले में भारत की उम्मीदों को मजबूत करेंगी.

X (@nhpcltd)
Meenu Singh

19 वर्षीय नीरू पाठक ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारतीय एथलेटिक्स दल में जगह बनाई है. यह उनके करियर का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच होगा. नीरू महिलाओं की 400 मीटर दौड़ और मिश्रित 4x400 मीटर रिले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. पिछले एक साल में उन्होंने लगातार सुधार दिखाया है और जूनियर स्तर पर कई यादगार उपलब्धियां हासिल की हैं. अब उनकी नजर ग्लासगो में गौरवान्वित करने पर है.

पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में उतरेंगी नीरू

भारतीय स्प्रिंटर नीरू पाठक ग्लासगो में होने वाले 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की सबसे युवा एथलीटों में शामिल होंगी. 19 साल की उम्र में उन्हें पहली बार भारतीय दल में चुना गया है. वह महिलाओं की 400 मीटर दौड़ के साथ मिश्रित 4x400 मीटर रिले में भी अपना दम दिखाएंगी. यह कॉम्पिटिशन उनके लिए इंटरनेशनल लेवल पर खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगी.

पिछले एक साल में लगातार बढ़ा प्रदर्शन

नीरू पाठक ने बीते एक साल में अपनी रफ्तार और क्षमता से सभी का ध्यान खींचा है. उन्होंने अंडर-20 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की. यह उपलब्धि उनके करियर के शुरुआती दौर की बड़ी सफलता रही और इसके बाद उन्हें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास मिला.


रिले टीम में भी निभाई अहम भूमिका

नीरू ने केवल व्यक्तिगत स्पर्धाओं में ही नहीं बल्कि रिले मुकाबलों में भी प्रभाव छोड़ा है. उन्होंने 2026 एशियाई रिले चैंपियनशिप में महिलाओं की 4x100 मीटर रिले टीम के गोल्ड मेडल जीतने में अहम योगदान दिया. इससे उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों में एक और बड़ी कामयाबी जुड़ी. रिले स्पर्धाओं में उनकी मौजूदगी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

रिकॉर्ड और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में नीरू पाठक का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 52.78 सेकंड है. इसके अलावा वह मिश्रित 4x400 मीटर रिले टीम का हिस्सा रही हैं, जिसने 3:17.06 सेकंड का समय दर्ज किया है. यह प्रदर्शन दिखाता है कि वह व्यक्तिगत दौड़ के साथ-साथ टीम स्पर्धाओं में भी भारत के लिए उपयोगी खिलाड़ी बन चुकी हैं.