IPL 2026

'उसका भी टाइम आएगा', Team India से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी की तरीफ में Suryakumar yadav ने पढ़े कसीदे

Suryakumar yadav on ruturaj gaikwad: सूर्यकुमार यादव इस वक्त टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका में हैं. उनकी कप्तानी युवा सितारों से सजी टीम इंडिया को 4 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.

Twitter
India Daily Live

Suryakumar yadav on ruturaj gaikwad: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज से 4 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. पहला टी20 मैच 8 नवंबर को डरबन में खेला जाएगा. आईपीएल के युवा सितारों से सजी भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा की कप्तानी की सराहना की और रुतुराज गायकवाड़ की टीम में वापसी पर भी बयान दिया.

सूर्यकुमार ने कहा, "रुतुराज एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रबंधन ने खिलाड़ियों के चयन के लिए एक प्रक्रिया बनाई है, जिसे फॉलो करना जरूरी है. वह युवा हैं और उनका समय भी जरूर आएगा. बता दें कि गायकवाड़ जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें साउथ अफ्रीका सीरीज में शामिल नहीं किया गया है.



न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से मिली शर्मनाक हार पर र सूर्यकुमार ने कहा कि खेल में जीत-हार होती रहती है. उन्होंने रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा, "मैंने उनसे सीखा है कि संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है. रोहित सिर्फ कप्तान नहीं, बल्कि एक लीडर हैं. वह शांत रहते हैं और खिलाड़ियों से किस तरह बर्ताव करना चाहिए, यह भी जानते हैं.

टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर बयान

सूर्यकुमार से टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी की उम्मीद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "टेस्ट में मेरी वापसी तब होगी, जब यह होनी होगी. मैं सभी घरेलू टूर्नामेंट्स में भाग लेता हूं, चाहे वह लाल गेंद का हो या सफेद गेंद का.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज शेड्यूल

  • पहला टी20 इंटरनेशनल: 8 नवंबर, डरबन- रात 8:30
  • दूसरा टी20 इंटरनेशनल: 10 नवंबर, गकबेर्हा- रात 7:30
  • तीसरा टी20 इंटरनेशनल: 13 नवंबर, सेंचुरियन- रात 8:30
  • चैथा टी20 इंटरनेशनल: 15 नवंबर, जोहानिसबर्ग- रात 8:30


भारतीय क्रिकेट टीम इस प्रकार है

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, यश दयाल.

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम इस प्रकार  है

एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जे, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, ट्रिस्टन स्टब्स.