IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान पर फिर किया 'हैंडशेकर अटैक', टॉस के बाद आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे U-19 टी-20 विश्व कप में एक बार फिर इंडिया ने पाक पर फिर 'हैंडशेकर अटैक' किया है. आयुष म्हात्रे ने टॉस के बाद पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया है.
नई दिल्ली: U-19 टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा खास होता है, लेकिन इस बार टॉस के समय फिर से खटास साफ नजर आई. बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीता और भारत के खिलाफ पहले फील्डिंग करने का फैसला किया.
भारत ने पाकिस्तान पर फिर किया 'हैंडशेकर अटैक'
भारत की टीम अब पहले बैटिंग करेगी. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा टॉस के दौरान दोनों कप्तानों - भारत के आयुष म्हात्रे और पाकिस्तान के फरहान यूसुफ - के बीच 'हैंडशेक' न होने की रही. दोनों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया, न ही कोई सामान्य अभिवादन किया.
यह 'नो हैंडशेक' पॉलिसी अब भारत की तरफ से लगातार अपनाई जा रही है, जो सीनियर टीम से शुरू हुई और अब U-19 स्तर तक पहुंच गई है. यह घटना पहली नहीं है. पहलगाम अटैक जैसे घटनाक्रमों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में खटास बढ़ी है. सीनियर पुरुष टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाया था. महिलाओं की टीम ने भी वर्ल्ड कप में यही रुख अपनाया. U-19 एशिया कप में भी आयुष म्हात्रे और फरहान यूसुफ ने टॉस पर हाथ नहीं मिलाया. अब U-19 विश्व कप में भी यही ट्रेंड जारी रहा.
भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, जिससे भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला. दोनों टीमों के बीच यह मैच सुपर सिक्स स्टेज का महत्वपूर्ण है. भारत ने हाल ही में जिम्बाब्वे को 204 रनों से हराया था, जबकि पाकिस्तान भी अच्छे फॉर्म में है. मैच में दोनों तरफ से टॉप प्लेयर्स जैसे वैभव सूर्यवंशी भारत की ओर से और पाकिस्तान की मजबूत बॉलिंग अटैक देखने को मिलेगी.
यह 'हैंडशेक अटैक' जैसा माहौल क्रिकेट से ज्यादा राजनीति का असर दिखाता है. सरहद पर तनाव और पाकिस्तान की हरकतों ने खेल के मैदान पर भी प्रभाव डाला है. ICC ने राजनीति को क्रिकेट से दूर रखने की बात कही थी, लेकिन दोनों बोर्ड्स के बीच तनाव के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा. फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन टॉस का यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.