महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी, 5 सितंबर को दुबई में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

महिला एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है. भारत और पाकिस्तान की टीमें 5 सितंबर को दुबई में आमने-सामने होंगी. टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा और सभी मुकाबले दुबई में होंगे.

X
Ashutosh Rai

महिला एशिया कप 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर आई है. टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 5 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा, जिस पर सभी की नजरें रहेंगी.

5 सितंबर को होगा सबसे बड़ा मुकाबला

महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से होगी और पहला मैच थाईलैंड तथा हांगकांग चीन के बीच खेला जाएगा. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी. टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच 5 सितंबर को होगा, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने उतरेंगी. दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें थाईलैंड और हांगकांग चीन भी शामिल हैं. सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार शाम को खेले जाएंगे.

दो ग्रुप में खेलेंगी आठ टीमें

इस बार टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा लेंगी. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग चीन हैं. वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इंडोनेशिया की टीमें शामिल हैं. ग्रुप चरण के बाद 10 और 11 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे. इसके बाद 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला होगा. सभी मैच दुबई में आयोजित किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को एक ही स्थान पर पूरा टूर्नामेंट देखने का मौका मिलेगा.


महिला एशिया कप 2026: पूरा शेड्यूल

  • 28 अगस्त: थाईलैंड बनाम हांगकांग, चीन
  • 29 अगस्त: श्रीलंका बनाम UAE
  • 30 अगस्त: भारत बनाम थाईलैंड
  • 31 अगस्त: बांग्लादेश बनाम इंडोनेशिया
  • 1 सितंबर: पाकिस्तान बनाम थाईलैंड
  • 2 सितंबर: श्रीलंका बनाम इंडोनेशिया
  • 3 सितंबर: भारत बनाम हांगकांग, चीन
  • 4 सितंबर: UAE बनाम इंडोनेशिया
  • 5 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
  • 6 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
  • 7 सितंबर: पाकिस्तान बनाम हांगकांग, चीन
  • 8 सितंबर: बांग्लादेश बनाम UAE
  • 10 सितंबर: सेमीफाइनल 1
  • 11 सितंबर: सेमीफाइनल 2
  • 13 सितंबर: फाइनल