T20 World Cup 2026

India vs England, 1st T20I: पहले टी-20 मैच में बारिश का साया? जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

India vs England, 1st T20I: अगर पहले मैच के दौरान कोलकाता के मौसम पर नजर डालें तो इस पूरे मैच के दौरान बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. हालांकि, दोनों टीमों के लिए टॉस सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है. इस मैच से पहले पूरे दिन धूप खिली रहने वाली है. तो वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्यिस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक जा सकता है.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

India vs England, 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच 22 जनवरी यानी आज ही कोलकाता में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर फैंस में भी उत्साह है क्योंकि उनके तमाम पसंदीदा स्टार्स एक्शन में नजर आने वाले हैं. हालांकि, अगर मैच के दौरान बारिश आती है, तो मुकाबले का मजा किरकिरा हो जाता है और ऐसे में हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानने वाले हैं कि पहले मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है.

बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डन में दोनों टीमें दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं. इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने पहले से ही अपनी प्लेइंग इलेवेन का ऐलान कर दिया है. तो वहीं भारत भी मजबूत ग्यारह के साथ मैदान पर उतरना चाहेगा. इसके अलावा टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है.

क्या मैच में बारिश डाल सकती है खलल

अगर पहले मैच के दौरान कोलकाता के मौसम पर नजर डालें तो इस पूरे मैच के दौरान बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. हालांकि, दोनों टीमों के लिए टॉस सबसे अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है. इस मैच से पहले पूरे दिन धूप खिली रहने वाली है. तो वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्यिस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक जा सकता है. 

ये सीरीज ऐसे समय में खेली जा रही है, जब भारत में ठंड का मौसम चल रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए टॉस सबसे अहम हो सकता है क्योंकि ओस आने आसार हैं. मुकाबला शाम के 7:00 बजे से खेला जाना है और ऐसे में ये परेशानी दोनों टीमों को होने वाली है लेकिन दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए और भी समस्या खड़ी हो सकती है.

पहले टी-20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर, हैरी ब्रुक, लियम लिविंगस्टोन, जैकब बेथल, क्रेग ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड.