IND vs AUS 4th T20I: 2 बड़े कीर्तिमान रचने के बेहद करीब हैं SuryaKumar Yadav, बस करना होगा ये काम
Australia 4th T20I, SuryaKumar Yadav: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव चौथे टी20 मुकाबले में 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. जानिए...
SuryaKumar Yadav, Twitter
India vs Australia 4th T20I, SuryaKumar Yadav: सूर्यकुमार यादव...भले ही वनडे विश्व कप में इस खिलाड़ी ने निराश किया हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में इस खिलाड़ी का बल्ला आग उगल रहा है. बतौर कप्तान सूर्या इस सीरीज में कमाल कर रहे हैं. शुरुआती तीन मैचों में उन्होंने 138 रन बनाए हैं. आज चौथा मुकाबला रायपुर में खेला जाना है, जिसमें सूर्या सीरीज जीतने के साथ 2 बड़े कीर्तिमान अपने नाम करना चाहेंगे. जानिए उनके बारे में...
2 हजार रन बनाने से 21 रन दूर
सूर्यकुमार यादव ने 56 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1979 रन बनाए हैं. अगर आज उनके बल्ले से 21 रन निकले तो वह 2 हजार टी20 रन पूरे करेंगे. वह सबसे तेजी से इस आंकड़े को छूने वाले बैटर भी बनेंगे. उनसे पहले बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और विराट कोहली सबसे तेज 2 हजार रन बनाने का कमाल कर चुके हैं.