IND vs AFG के रिशेड्यूल का हुआ खुलासा, BCCI ने इस कारण बदली तारीख

अगले महीने वाले भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का पहला मैच अब 14 जून को नहीं बल्कि 13 जून को खेला जाएगा, जिसके पीछे की बड़ी वजह का खुलासा हो गया है.

X (@Vikas662005)
Meenu Singh

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी घरेलू सीजन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से शुरु हो रहे टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए BCCI ने टीमों का ऐलान पहले ही कर दिया है. लेकिन अब खबर आ रही है कि बोर्ड ने पहले वनडे मैच के कार्यक्रम में भी बदलाव किया है, जिससे क्रिकेट फैंस के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है. अब सवाल यह है कि आखिरी बोर्ड ने ऐसा क्यों किया. तो  अब इसके पीछे की वजह का पता चल गया है. 

14 नहीं 13 जून को होगा पहला वनडे 

बता दें भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले घरेलू वनडे सीरीज का आगाज 14 जून से होने वाला था, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित थे. लेकिन खबर है कि बोर्ड ने इसे रिशेड्यूल कर दिया है. अब सीरीज का पहला मैच 14 जून नहीं बल्कि 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. 

इस कारण बदली गईं तारीखें 

अब फैंस में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी जिस कारण मैच की तारीख बदलनी पड़ी. तो कहा ये जा रहा है कि 14 जून को भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप का मुकाबला होना है जिसे ध्यान में रखकर ये फैसला लिया गया है. बीसीसीआई अब महिला क्रिकेट को भी आगे बढ़ा चाहती है, जिस कारण बोर्ड ने ऐसा फैसला लिया है. 

पिछले साल जीता वनडे विश्व कप आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय महिला टीम ने पिछले साल नवंबर में अपना पहला वनडे विश्व कप जीता. यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी बात थी. अब उसके बाद से भारत में महिला क्रिकेट को भी पुरुष क्रिकेट के बराबर का दर्जा दिया जा रहा है. जिस कारण ये कदम उठाया जा रहा है. 

12 जून से शुरु होगा टूर्नामेंट 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला टी20 विश्व कप का आगाज 12 जून से शुरु होगा, जिसकी मेजबानी इंग्लैंड को मिली है. टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 14  जून को पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ मैच से करेगी.