Commonwealth Games 2026 Freedom Fighters

क्या नेल पॉलिश से कैंसर हो सकता है? सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान

हाल के दिनों में नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स को लेकर चिंता बढ़ गई है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ नेल पॉलिश में ऐसे हानिकारक पदार्थ होते हैं जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं.

pinterest
Antima Pal

Nail Polish Cancer Risk: आजकल खूबसूरत और रंग-बिरंगे नाखून हर लड़की और महिला की स्टाइल का जरूरी हिस्सा बन गए हैं. सोशल मीडिया पर नेल आर्ट के नए-नए डिजाइन ट्रेंड कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये चमकदार नेल पॉलिश आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक भी हो सकती है?

क्या नेल पॉलिश से कैंसर हो सकता है?

हाल के दिनों में नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स को लेकर चिंता बढ़ गई है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ नेल पॉलिश में ऐसे हानिकारक पदार्थ होते हैं जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं. डॉक्टर्स के अनुसार आम नेल पॉलिश में फॉर्मल्डिहाइड, टोल्यून और डीबीपी जैसे केमिकल्स पाए जाते हैं. 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फॉर्मल्डिहाइड को कैंसर पैदा करने वाले पदार्थों में शामिल किया है. डॉ. के अनुसार कभी-कभार नेल पॉलिश लगाने वालों में खतरा बहुत कम है, लेकिन जो लोग रोजाना सैलून में काम करते हैं या हर दिन नेल पॉलिश का इस्तेमाल करते हैं, उनमें नाक, गला और फेफड़ों से जुड़े कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है.'


यूवी लाइट का खतरा भी कम नहीं

नेल पॉलिश को जल्दी सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली यूवी लाइट लैंप भी चिंता का विषय हैं. साल 2023 की एक स्टडी में पाया गया कि ये लाइट्स डीएनए को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे स्किन कैंसर का खतरा हो सकता है. हालांकि यह रिसर्च अभी और अध्ययन की मांग करती है.

कैसे करें सुरक्षित इस्तेमाल?

डॉक्टरों के अनुसार सही सावधानी बरतें तो नेल पॉलिश अपेक्षाकृत सुरक्षित रह सकती है. निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:-

हमेशा '3-Free', '5-Free' या 'Non-Toxic' लिखी नेल पॉलिश चुनें, जिनमें फॉर्मल्डिहाइड, टोल्यून, DBP, फॉर्मल्डिहाइड रेजिन और कैम्फर न हों.

अच्छी ब्रांड्स की वैजिटेबल बेस्ड या पानी आधारित नेल पॉलिश का इस्तेमाल करें.

लंबे समय तक नाखूनों पर पॉलिश न रखें. हर 7-10 दिन में हटाकर नाखूनों को आराम दें.

नेल पॉलिश हटाते समय एसीटोन फ्री रिमूवर इस्तेमाल करें.

सैलून में काम करने वाली लड़कियां मास्क पहनें और अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह पर काम करें.

नाखूनों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ई, बायोटिन युक्त खाना खाएं और नियमित रूप से नाखूनों की देखभाल करें.

नेल आर्ट का शौक रखना गलत नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य को खतरे में डालना भी सही नहीं. थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता से आप दोनों का मजा ले सकती हैं.